जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सुबेदार यमुना प्रसाद पनेरू को अंतिम सलामी - Mukhyadhara

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सुबेदार यमुना प्रसाद पनेरू को अंतिम सलामी

admin
1

हल्द्वानी। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में पेट्रोलिंग के दौरान एक हादसे में शहीद हुये सुबेदार यमुना प्रसाद पनेरू का रविवार की सुबह चित्रशिला घाट रानीबाग में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई व सलामी दी गई।  इससे पूर्व सूबे के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने शहीद के घर पहुचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा श्रद्वांजलि दी।

1592122604830 5
शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही प्रातः उसके घर पहुंचा तो शहीद की पत्नी, मां तथा बच्चे उसके पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगे, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय एवं गांव के लोगों ने शहीद सुबेदार यमुना प्रसाद के इस बलिदान को लेकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व आर्मी कैन्ट में शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी।
चित्रशिला घाट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की ओर से परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने शहीद के शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्वांजलि दी। वहीं जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्व. पनेरू के शव को उनके सात वर्षीय पुत्र यश पनेरू तथा भाई भुवन पनेरू द्वारा मुखाग्नि दी गई। संस्कार के समय स्व. पनेरू के भाई चन्द्र प्रकाश पनेरू मौजूद थे।

4
शहीद के अन्तिम संस्कार में विधायक नवीन दुम्का, रामसिंह कैड़ा, सांसद प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, कर्नल अमित महोन, ले.कर्नल विजय आनन्द जोशी, विकास कुमावत, नायब सुबेदार आनन्द सिह, दिवंगत की माता माहेश्वरी देवी, पत्नी ममता, रघुवर जोशी, बहादुर नदगली, कृष्णानन्द जोशी, भुवन प्रसाद, मोहन सिह मेहरा, मोहन बिष्ट, डुगर मेहरा, मदन सिह, मुकेश परगंई, डा. डीके पनेरू, आन सिह मटियाली, उपजिलाधिकारी विवेक राय के अलावा बड़़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Next Post

बड़ी खबर : आज 31 पाॅजीटिव। कुल आंकड़ा 1816 में से 60% स्वस्थ

देहरादून। आज उत्तराखंड में 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1816 पहुंच गया है। हालांकि अब तक 1078 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिसे प्रदेश के लिए राहत के रूप में […]
images 2

यह भी पढ़े