दु:खद खबर : जम्मू में आतंकी मुठभेड़ में रुद्रप्रयाग जनपद का एक जवान शहीद - Mukhyadhara

दु:खद खबर : जम्मू में आतंकी मुठभेड़ में रुद्रप्रयाग जनपद का एक जवान शहीद

admin
FB IMG 1591632467489

रुद्रप्रयाग। जनपद के लिए एक दु:खद खबर आ रही है। जम्मू में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए रुद्रप्रयाग जनपद के एक जवान शहीद हो गया। इस खबर के बाद रुद्रप्रयाग समेत समूचे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।
आठवीं गढ़वाल राइफल का जवान आशीष सिंह नेगी जम्मू में तैनात था। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वह शहीद हो गया। वह केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मक्कू गांव के ग्वाड़-ज्यूलना का रहने वाला था। जैसे ही शहीद के पिता विक्रम सिंह को उनके पुत्र के शहीद होने की खबर मिली, उनके परिवार में कोहराम मच गया।
केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने भगवान तुंगनाथ से उनके परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि आशीष ने उत्तराखंड की उच्च सैन्य परंपरा का निर्वहन किया। सारा देश उनके अदम्य साहस और बलिदान को सलाम करता है।

20200608 220938

 

यह भी पढें : बड़ी खबर कोरोना : उत्तराखंड में आज 56 मामले। टिहरी जिले में 28 पॉजीटिव। कुल आंकड़ा 1411 / अब तक 714 डिस्चार्ज

यह भी पढें : अतीत के झरोखों से : पत्रकार दिनेश कंडवाल की पिछले एक माह की कुछ खास एक्टिविटीज आप भी जरूर देखिए

यह भी पढें : आईएएस रणवीर सिंह चौहान बने एमडीडीए के उपाध्यक्ष। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का भी अतिरिक्त प्रभार

Next Post

शासन के आदेश का उल्लंघन कर हो गए ट्रांसफर। शून्य सत्र में किए गए सभी तबादले रद्द

कार्मिक विभाग ने लगाई फटकार भगीरथ शर्मा देहरादून। शून्य सत्र में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्मिकों के स्थानांतरण शासन के कार्मिक विभाग ने अमान्य घोषित कर दिए गए हैं। शासनादेश का उल्लंघन कर तबादले करने वाले विभागों को फटकार […]
sachivalaya 1

यह भी पढ़े