तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में जीजा और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज - Mukhyadhara

तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में जीजा और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज

admin
rape

देहादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की युवती ने अपने रिश्ते के जीजा और जीजा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने गाजियाबाद के फ्लैट में तीन साल तक दुराचार का आरोप लगाया है।
डालनवाला कोतवाली निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्रा निवासी युवती ने शारीरिक और आर्थिक शोषण को लेकर बीते छह फरवरी को एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था को शिकायत की। शिकायत थी कि वह दो बहिनें हैं। वर्ष 1994 में उनके पिता और वर्ष 2006 में उनकी मां का देहांत हो गया था। मां के देहांत के बाद दोनों बेसहारा हो गईं। वर्ष 2007 में पीड़िता की बड़ी बहन की शादी हुई।
शादी के बाद बहिन के पति और ससुर उसे देखभाल के बहाने दून से गाजियाबाद के फ्लैैट में ले गए। वह 2013 से 2016 तक दून के साथ ही गाजियाबाद में रही। आरोप है कि दून स्थित बहिन के घर में रहने के दौरान दोनों उसे बदनीयती से छूते थे। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म करते थे। पीड़िता ने कहा कि असहाय होने की वजह से वह शिकायत तक नहीं कर पाई, लेकिन जब हरकतें बंद नहीं हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत एडीजी से की।

एडीजी ने सीओ डालनवाला को जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जांच महिला दरोगा विनीयता चौहान को दी गई है। पीड़़िता की बहन पूर्व में अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज करवा चुकी हैं।

Next Post

नौ मिनट तक घरों के दरवाजे-बालकनी पर जगमगाए दीपक-मोमबत्ती। दिवाली जैसा बन गया माहौल

“हारेगा कोरोना जीतेगा देश” संदेश के साथ एकजुट हुए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया पूरा ध्यान देहरादून। प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोगों में आज रात्रि 9 बजे 9 मिनट तक देहरादून में भी दीपावली जैसा उत्साह बन गया। इस […]
PicsArt 04 05 09.06.08

यह भी पढ़े