जेएनयू नारेबाजी प्रकरण: कन्हैया कुमार पर चलेगा देशद्रोह का केस - Mukhyadhara

जेएनयू नारेबाजी प्रकरण: कन्हैया कुमार पर चलेगा देशद्रोह का केस

admin
kanhaiya kumar 1

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के अलावा दो अन्य पूर्व छात्रों पर देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दिल्ली पुलिस को मिल गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के अभियोजन विभाग ने उक्त मामले में सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी है।
बताते चलें कि पुलिस ने 2016 के इस मामले में कुमार के साथ ही जेएनयू के पूर्व छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। पुलिस ने कहा था कि आरोपियों ने नौ फरवरी, 2016 को जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान जुलूस निकाला और वहां कथित रूप से देश-विरोधी लगाए गये व समर्थन किया था।
गौरतलब है कि तब पूरे देशभर में उक्त घटना के बाद भूचाल आ गया था। इन नारेबाजी की जगह-जगह कड़ी निंदा की गई।

Next Post

दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाखुश

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के लम्बित प्रकरणों विषयक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं के लिये ऑनलाइन पोर्टलों के सम्बन्ध में विभागवार समीक्षा की गई। ए.जी.एम […]
a 3

यह भी पढ़े