दु:खद : उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया (Kedar Singh Phonia) का लंबी बीमारी के बाद निधन, शोक - Mukhyadhara

दु:खद : उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया (Kedar Singh Phonia) का लंबी बीमारी के बाद निधन, शोक

admin
kedah Singh fonia

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड की राजनीति में करीब दो दशक से ज्यादा सक्रिय रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया (Kedar Singh Phonia) का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।

उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया (Kedar Singh Phonia) काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

बताते चलें कि केदार सिंह फोनिया (Kedar Singh Phonia) ने वर्ष 1969 में प्रथम बार विधानसभा चुनाव निर्दलीय के रूप में लड़ा, किंतु उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। तत्पश्चात 1991 में वे विधानसभा चुनाव लड़े व उत्तर प्रदेश की कल्याण सिंह की सरकार में पर्यटन मंत्री रहे।

इसके अलावा उन्हें 1993 व 1996 का विधानसभा चुनाव में भी जीत मिली। वे उत्तराखंड आंदोलन में भी खासे सक्रिय रहे। राज्य गठन के बाद वे पहली अंतरिम सरकार में पीडब्ल्यूडी व पर्यटन मंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने 2007 विधानसभा चुनाव भी जीता।

इसके अलावा Kedar Singh Phonia ने कई बेहतरीन किताबें भी लिखी हैं। एक बड़ा पाठक तबका उनके शब्दों के कायल थे।

Screenshot 20221014 124124 Facebook Screenshot 20221014 124141 Facebook

1

Next Post

हादसा (Accident) : त्यूनी क्षेत्र में यहां खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत

त्यूनी। थाना क्षेत्र त्यूणी के अंतर्गत अटाल की तरफ जा रहा पिकअप वाहन गहरी खाई में जा समाया। हादसे में वाहन सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से […]
FB IMG 1664897208731

यह भी पढ़े