केदारनाथ क्षेत्र में चले सर्च अभियान में मिले नरकंकाल। डीएनए सेंपलिंग के बाद अंतिम संस्कार - Mukhyadhara

केदारनाथ क्षेत्र में चले सर्च अभियान में मिले नरकंकाल। डीएनए सेंपलिंग के बाद अंतिम संस्कार

admin
IMG 20200920 WA0005

सत्यपाल नेगी/ रुद्रप्रयाग

वर्ष 2013 की 16-17 जून को केदारनाथ क्षेत्र में आयी भीषण आपदा व जल प्रलय में काफी लोग लापता हो गये थे। लापता हुए लोगों के 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी लगातार नर कंकाल बरामद होते रहे हैं।


इस बार भी आपदा के दौरान लापता हुए लोगों के 4 नर कंकाल पुलिस को मिले हैं। नरकंकालों की खोजबीन को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस एवं SDRF द्वारा 10 टीमों का गठन करते हुए अलग-अलग मार्गों (ट्रैकों) से रवाना किया था।

इस दौरान टीमों द्वारा सघन खोजबीन अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह कर रहे थे। खोजबीन केदारनाथ से गरुड़चट्टी होते हुए गोमुखड़ा, तोषी, त्रिजुगीनारायण से सोनप्रयाग की ओर गई टीम को गोमुखड़ा से नीचे गौरी माई खर्क के आसपास के क्षेत्र में खोजबीन के दौरान 4 नर-कंकाल (अस्थि-अवशेष) बरामद हुए।

मिले नर कंकालों को उपलब्ध कराए गए बॉडी बैग में रखते हुए सोनप्रयाग लाया गया, जहां पर विधिवत पंचायतनामा भरे जाने तथा डीएनए सैंपलिंग की कार्यवाही की गयी। आज मंदाकिनी व सोन नदी के संगम पर सभी नर-कंकालों (अस्थि-अवशेषों) का नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया है।

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव। 3 दिन बाद होना है सत्र आयोजित

देहरादून। विधानसभा के मानसून सत्र से 3 दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज […]
FB IMG 1600597326433

यह भी पढ़े