गौरी गांव की महिलाओं द्वारा निर्मित एल.ई.डी. बल्ब का विमोचन - Mukhyadhara

गौरी गांव की महिलाओं द्वारा निर्मित एल.ई.डी. बल्ब का विमोचन

admin

पौड़ी। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज विकास भवन सभागार, पौड़ी में स्वयं सहायता समूह गौरी गांव की महिलाओं द्वारा निर्मित एल.ई.डी. बल्ब का विमोचन करते हुए विक्रय शुभारम्भ किया।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने पांच-पांच सौ के एल.ई.डी. बल्ब खरीदा। उक्त सभी एल.ई.डी. बल्ब बैटरी युक्त हैं तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर बल्ब स्वचलित होकर दो घंटे तक रोशनी देगा। जिलाधिकारी ने महिला समूह को बधाई देते हुए बल्ब निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिन्हें महिलाओं ने साबित कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा इस प्रकार के उत्कृष्ठ कार्य से जहां उनके रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, वहीं एल.ई.डी. बल्ब के उपयोग से विद्युत की कटौती से राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक में एक या एक से अधिक समूह को सक्रिय करते हुए एल.ई.डी. बल्ब बनाने के लिए समूहों को विकसित किया जायेगा।

Next Post

राजस्व वृद्धि को निष्पक्षतापूर्वक ईमानदारी से कार्य करें कर्मचारी

पौड़ी। जिलाधिकारी ने आबकारी एवं पुलिस प्रशासन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों को समझते हुए राज्य में राजस्व की बढ़ोत्तरी के लिए निष्पक्षता पूर्वक ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि […]
DSC 0211

यह भी पढ़े