बड़ी खबर : लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाया गया - Mukhyadhara

बड़ी खबर : लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाया गया

admin 6
lockdown 3

कोरोना मामलों के ग्राफ को देखते हुए लॉकडाउन को आगामी दो सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में लॉकडाउन- पार्ट तीन अब 4 मई से 17 मई तक चलेगा।
गृह मंत्रालय से जारी जानकारी के अनुसार कोरोना की संवेदनशीलता को देखते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। लॉकडाउन पार्ट-दो, तीन मई को खत्म होने जा रहा है। अब गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार लॉकडाउन-तीन को आगामी 4 से 17 मई तक दो सप्ताह तक बढ़ाया जा रहा है।
फिलहाल रेड जोन में जिस तरह की व्यवस्था वर्तमान में चल रही है, वैसा ही लॉकडाउन ३ में भी चलेगी। हालांकि ग्रीन जोन में आंशिक छूट दी जा सकती है। देश में अभी भी लगभग 130 जिले रेड जोन में आते हैं। ऐसे में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय नहीं चाहता कि कोरोना के चलते कोई अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़े।
इससे पहले सर्वप्रथम 21 दिनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की थी, जो 25 मार्च से 14 अप्रैल तक चला। तत्पश्चात प्रधानमंत्री ने ही 19 दिनों के लिए 15 अप्रैल से 3 मई तक के लिए लॉकडाउन भाग दो की भी घोषणा की थी। वहीं इस बार लॉकडाउन भाग तीन को लागू करने की जानकारी गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी की गई है।
इससे पहले 29 अप्रैल को गृह मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों के प्रवासियों को उनके गृह राज्य में भेजे जाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाया जाएगा उत्तराखंड। इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : गढ़वाल में फंसे लोग अपने राज्यों को जाना चाहते हैं तो यहाँ करें फोन

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : लॉकडाउन में फंसे लोगों की घर वापसी को कितनी मददगार होगी ये फोन नंबरों की सूची!

Next Post

वीडियो : आखिरकार उत्तराखण्ड सरकार ने लिया फीस पर निर्णय

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की फीस वसूली पर स्कूलों को सख्त चेतावनी  देहरादून। आलोचनाओं का बाजार गरम होने के बाद सरकार आखिर होश में आई। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आज प्राइवेट स्कूलों को अल्टिमेटम दिया कि वे सिर्फ ट्यूशन फीस लेंगे। […]
20200501 203305

यह भी पढ़े