पौड़ी : लाॅकडाउन में पिलाने जा रहा था शराब, हो गया गिरफ्तार  - Mukhyadhara

पौड़ी : लाॅकडाउन में पिलाने जा रहा था शराब, हो गया गिरफ्तार 

admin
GDT LIVE 122

पौड़ी। देशभर सहित उत्तराखंड में भी कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सुरा प्रेमियों की मुसीबतें चौगुनी बढ़ गई है। ऐसे ही पौड़ी जनपद में आज एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब पहुंचाने के उद्देश्य से निकला ही था कि तभी वह पुलिस हत्थे चढ गया।

पौड़ी गढ़वाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल दलीप सिंह कुँवर के आदेशानुसार कोरोना वायरस (COVID-19) की रोकथाम हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसकी रोकथाम करने एवं लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन कराये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना पौड़़ी के पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति सन्दीप सिंह नेगी पुत्र जगमोहन सिंह नेगी नि0 पौड़ी गढ़वाल को सन्दीप ग्लास हाउस पौड़़ी से 9 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पौड़ी में मु0अ0सं0 23/2020,धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

सवाल यह है कि शराब तस्करों के हौसले लॉकडाउन में भी इस कदर बुलंद है कि वह कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से भी नहीं डर रहे हैं। वह अपनी जान को जोखिम में डालने की साथ ही समाज के भी दुश्मन साबित हो रहे हैं।

Next Post

बड़ी खबर उत्तराखंड : आज छह नए कोरोना पॉजीटिव आए सामने। 16 पहुंचा आंकड़ा। दो हुए ठीक

देहरादून। उत्तराखंड में आज 6 नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें पांच लोग देहरादून, जबकि एक ऊधमसिंहनगर का सामने आया है। ये सभी लोग विभिन्न जमातों से होकर लौटे हैं। इससे पहले कल गुरुवार 2 अप्रैल को […]
coronaaaa

यह भी पढ़े