महाराष्ट्र से लौटी देहरादून की एक महिला कोरोना संक्रमित। 93 पहुंचा आंकड़ा - Mukhyadhara

महाराष्ट्र से लौटी देहरादून की एक महिला कोरोना संक्रमित। 93 पहुंचा आंकड़ा

admin
images 28

 देहरादून। आज दून में एक नया कोरोना संक्रमित सामने आया है। इसके साथ ही अब उत्तराखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 93 हो गया है।

देहरादून में महाराष्ट्र से आई एक 60 साल की महिला में कोरोना संक्रमण पाया गया है। लक्षणों के आधार पर उसका सैंपल लिया गया था। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इससे पहले रविवार को भी महाराष्ट्र से लौटा एक युवक ऋषिकेश में पॉजिटिव पाया गया था। प्रदेश में अब तक 52 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब 40 मामले एक्टिव हैं। उत्तराखंड में कुल मरीजों का 50 फ़ीसदी अकेले देहरादून में ही आए हैं। कुल 93 मरीजों में से यहाँ 46 मरीज सामने आ चुके हैं।

 

Next Post

पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों पर पूर्व विधायक राजकुमार ने जताई चिंता

जीएम स्मार्ट सिटी अशोक नेगी को सौंपा ज्ञापन देहरादून। पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी कार्य के चलते व्यापारियों को हो रही परेशानी के समाधान की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व […]
IMG 20200518 WA0008

यह भी पढ़े