महिला ने पेंटर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जेल - Mukhyadhara

महिला ने पेंटर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जेल

admin
Rape victim abuse victim resources1 16a31076647 medium

देहरादून। कैंट कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले पेशे से पेंटर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया है।
कैंट थाना इंचार्ज नदीम अतहर ने बताया कि गत देर रात एक महिला ने कोतवाली पहुंच कर आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि महिला का पति इन दिनों नशा मुक्ति केंद्र में है और पीड़ित महिला घर में अकेली रहती है। महिला के मुताबिक दो-तीन साल पहले गुलजार पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी ग्राम बिझौली, पोस्ट मिलापनगर, थाना मंगलौर, हरिद्वार उसके पड़ोस में रहने आया। शुरुआती दिनों में वह छोटी-मोटी मदद करने के नाम पर घर में आने जाने लगा। चार-पांच महीने पहले वह घर में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर गुलजार ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे चुप करा दिया। इसके बाद उसने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर नदीम अतहर ने बताया कि आरोपित गुलजार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया गया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्रा दिया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Next Post

महिला ने पेंटर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जेल

देहरादून। कैंट कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले पेशे से पेंटर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया […]
Rape victim abuse victim resources1 16a31076647 medium

यह भी पढ़े