वाहन दुर्घटना: मैक्स खाई में गिरी, छह की मौत, चार जख्मी - Mukhyadhara

वाहन दुर्घटना: मैक्स खाई में गिरी, छह की मौत, चार जख्मी

admin
unnamed

टिहरी। जनपद के थौलधार विकासखंड के अंतर्गत पडऩे वाले ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के समीप एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सायं चार बजे के लगभग मैक्स गाड़ी यूके07 2256 से चंबा-टिहरी रोड पर भमोरिखाल की ओर जा रहा थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। मैक्स के खाई में गिरने से सवासियों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व राहत बचाव कार्य किया। इस वाहन दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है।

मृतकों में फूलचंद(42), नेरी गांव, गुड्डी देवी(36), बरनू गांव, पार्वती देवी, बरनू गांव, नत्थे सिंह(60), तिखोन गांव, क्वांरा देवी(65), तिखोन गांव एवं वीर सिंह(60) डांग गांव शामिल हैं।
इसके अलावा सूरज सिंह, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी, दर्शनी देवी घायलों में शामिल हैं। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Next Post

मुख्यमंत्री के नाम उक्रांद की पाती। पूछा- गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा कहीं कोई छद्म तो नहीं!

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पत्र भेजकर कहा है कि गैरसैंण बजट सत्र के दौरान एकाएक आपको रात को कुछ ख्याल आया तो आपने दूसरे दिन बिना कैबिनेट के संज्ञान लिए व कोई अन्य चर्चा […]
ukd

यह भी पढ़े