उत्तराखंड से बड़ी खबर : काबीना मंत्री महाराज की पत्नी देहरादून में कोरोना पॉजीटिव - Mukhyadhara

उत्तराखंड से बड़ी खबर : काबीना मंत्री महाराज की पत्नी देहरादून में कोरोना पॉजीटिव

admin
AMRITA RAWAT

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के काबीना मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनकी रिपोर्ट आज देहरादून में संक्रमित पायी गई है।
आज देहरादून के निजी पैथोलॉजी लैब में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सरकार में मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। बताया जा रहा है कि उनके घर बीती 22 मई को बाहर से कुछ लोग आए थे। उसके बाद से ही पूर्व मंत्री होम क्वारंटीन का पालन कर रही थीं। अमृता रावत को अस्पताल में आइसोलेशन किया जा रहा है। इसके अलावा उनके परिजनों को भी क्वारंटीन किए जाने की तैयारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस कैबिनेट बैठक में मंत्री सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे। ऐसे में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री जो कल महाराज के संपर्क में आए होंगे, उनको भी क्वारंटीन किया जाएगा या नहीं, इस पर क्या निर्णय लिया जाना है, यह स्वास्थ्य विभाग तय करेगा। इसके अलावा मंत्री के संपर्क में अब तक जो-जो लोग आए होंगे, उनको तलाशा जाना भी बड़ी चुनौती होगी।

20200530 214707

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री अमृता रावत की दो तीन दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इस पर शनिवार सुबह उनकी कोरोना जांच के लिए सेंपल लिया गया। जिनकी रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है। अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार जो भी आवश्यक कदम होंगे, उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, धार्मिक स्थल व सैलून भी खुलेंगे। तीन चरणों में खुलेगा लॉकडाउन

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में आज मिले 33 पॉजीटिव। कुल हुए 749

यह भी पढ़ें : सरकार के प्रवक्ता के स्ट्रॉक से भंवर में फंसी उत्तराखंड कांग्रेस

Next Post

पुरोला विधायक राजकुमार ने कोरोना योद्धाओं को पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित

डॉक्टर्स, पुलिसकर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र, मास्क, सेनिटाइजर व फल बांटे नीरज उत्तराखंडी/पुरोला क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ने शनिवार को क्षेत्र के पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। […]
IMG 20200530 WA0017

यह भी पढ़े