पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल की मौजूदगी में डेढ़ दर्जन भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन। भाजपा सरकार को बताया विकास विरोधी - Mukhyadhara

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल की मौजूदगी में डेढ़ दर्जन भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन। भाजपा सरकार को बताया विकास विरोधी

admin
IMG 20200712 WA0009

जागेश्वर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर से विधायक गोविंद सिंह की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में डेढ़ दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विकास विरोधी नीतियों को जनता से रूबरू करवाया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही आम जनमानस व दूरदराज, पिछड़े क्षेत्रों तक विकास कार्य पहुंचाने की सोच रखती है। इस दौरान भाजपा सरकार को विकास विरोधी सरकार करार दिया गया।
आज जागेश्वर विधानसभा के ब्लॉक लमगड़ा के ग्रामसभा रवखान और भैंसोड़ा में एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल उपस्थित थे। बैठक में सभी वक्ताओं ने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को काटने का आरोप लगाया। साथ ही पूर्व में श्री कुंजवाल द्वारा कई विकास कार्यों को भी जनता से रूबरू कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने वर्तमान कोरोना संकटकाल में विभिन्न परेशानियों से जूझी जनता का दुख-दर्द सुना और उन्हें धैर्य रखने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस लॉकडाउन के दौरान प्रदंश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा स्पष्ट निर्णय नहीं लिए गए। इस समय सभी बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे हैं।
इस मौके पर श्री कुंजवाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की सोच लॉकडाउन में रोजगार के रूप में मनरेगा सबसे बड़ी रोजगार योजना के रूप में उभरकर सामने आई है। उन्होंने वृद्धा पेंशन में एक परिवार के एक इंसान कटौती पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरीके की कई योजनाओं में कटौती कर रही है। डीजल एवं पेट्रोल आदि खाद्य सामग्रियों की कीमत आसमान छू रहे हैं।

IMG 20200712 WA0010
इस मौके पर श्री कुंजवाल में विभिन्न विकास कार्यो के लिए विधायक निधि से निर्माण करवाने की घोषणा की। कुंजवाल ने पूर्व में कांग्रेस सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यों की विवेचना करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव व घरों तक किसी मुख्यमंत्री की नजर गई है तो वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नजर गई, लेकिन आज स्थिति कुछ और है। विकास के रूप में गांव और शहरी क्षेत्रों में एक बहुत बड़ी खामी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हमेशा गरीबों की योजना और गांव तक विकास कार्यों को पहुंचाने में विशेष योगदान रहा है।
इस मौके पर डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व श्री कुंजवाल के नेतृत्व में भरोसा करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुंजवाल के द्वारा पूर्व के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को गिनाया गया। यही नहीं कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में फर्क को भी समझाया गया।
इस मौके पर दीवान संतलाल ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा, देवेंद्र बिष्ट जिला पंचायत सदस्य, गोपाल चौहान जिला उपाध्यक्ष, हेमा आर्य न्याय पंचायत अध्यक्ष, हंसा दत्त तिवारी ग्राम प्रधान रतखान, पान सिंह सिपवाली प्रधान भैंसोड़ा, राजेश अधिकारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रमेश बिष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य, पान सिंह सतलाल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवंत सतलाल, पान सिंह राणा सरपंच रालाकोट, चंदन बोहरा, नरेश सिंह, चंदन सिंह, दलीप सिंमवाली पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि उपस्थित थे।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में गोविंद सिंह राणा पूर्व प्रधान रतवाल, रालाकोट, शिवराम रतखान, रश्मि तिवारी उप प्रधान, राजेंद्र सिंह राणा पूर्व सरपंच, पान सिंह राणा, चंदन सिंह, महेंद्र सिंह राणा, मदन राम, रणजीत लाल, भुवन राम, तिलकराम, दीप लाल, प्रकाश राम, गंगाराम, संजय कुमार, सूरज तिवारी आदि करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर श्री कुंजवाल ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

20200712 180214

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज corona का शतक पार। 5 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल। अब कुल एक्टिव मामले 674

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। आज कई दिनों बाद उत्तराखंड में कोरोना(corona) का एक बार फिर से शतक लग गया है। आज प्रदेशभर से 120 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3537 पहुंच […]
corona 1

यह भी पढ़े