भाजपा सरकार ने दिया नये साल में मंहगाई का तोहफा - Mukhyadhara

भाजपा सरकार ने दिया नये साल में मंहगाई का तोहफा

admin
gas sylender

भाजपा सरकार ने दिया नये साल में जनता को मंहगाई को तोहफा। रसोई गैस सिलेण्डर व चिकित्सा सेवाओं में उपचार के साथ-साथ रेल भाडा बढ़ाकर मंहगाई से पहले से दबे आम आदमी का बढाया बोझ

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस, चिकित्सा सेवाओं में उपचार, रेल भाडे में की गई वृद्धि को भाजपा सरकार का जनता के लिए नये साल का तोहफा बताया है। उन्होंने कहा कि नये साल में भाजपा सरकार ने जनता को मंहगाई का एक और तोहफा दिया है।
भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेण्डर व चिकित्सा उपचार के साथ-साथ रेल भाडा बढ़ाने के विरोध में उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों पर 3 जनवरी, 2020 को कांग्रेसजनों द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में जिले के सभी सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, अनुषांगिक संगठनों, प्रकोष्ठोों एवं विभागों के पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
प्रीतम सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेण्डर व उपचार मंहगा कर नये साल के शुरुआत मे ही देश की जनता को महंगाई का तोहफा दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल) तथा रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई से आम आदमी त्रस्त हो चुका है। पूरे प्रदेश में मंहगाई से आम आदमी त्राहि-त्राहि कर रहा है। केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम हो चुकी है और जनता अब महंगाई बदास्त करने की स्थिति में नहीं है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यूपीए शासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 150 डाॅलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे, परन्तु वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों के दौरान देश की जनता से महंगाई कम करने का वायदा किया था, परन्तु उसके विपरीत महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है तथा मंहगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है।
जिस तरह से रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में वृद्धि की गई, उससे महंगाई लगातार बढ़ती जायेगी तथा जरूरत की चीजें आम आदमी की पहुंच से दूर होती जायेंगी। केन्द्र सरकार के इस निर्णय का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है तथा इसके विरोध में प्रदेश के सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जायेगा।

Next Post

हैल्थ: अगर आपके बच्चे के दिल में है छेद तो दिल्ली के इस हार्ट इंस्टीट्यूट में चले जाइए। नि:शुल्क होगा इलाज

हैल्थ: अगर आपके बच्चे के दिल में है छेद तो दिल्ली के इस हार्ट इंस्टीट्यूट में चले जाइए। नि:शुल्क होगा इलाज अगर आपके गांव के किसी बच्चे के दिल में छेद होने की सूचना आपको डाक्टर साहब दे तो आपके […]
heart 1

यह भी पढ़े