देखिए वीडियो : पहाड़ों में 'पहाड़ जैसी समस्या'। इस सड़क पर गाड़ी चलाई तो हो जाएंगे रोंगटे खड़े - Mukhyadhara

देखिए वीडियो : पहाड़ों में ‘पहाड़ जैसी समस्या’। इस सड़क पर गाड़ी चलाई तो हो जाएंगे रोंगटे खड़े

admin
PicsArt 07 12 10.28.43

जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं ग्रामीण

पिथौरागढ़ मुनस्यारी

इसे कहते हैं पहाड़ों में ‘पहाड़ जैसी समस्या।’  यदि आप इस सड़क पर गाड़ी चलाने जा रहे हैं तो अपने दिल पर पत्थर रखकर चलिए। यदि आपका दिल कमजोर है तो आपके लिए यहां गाड़ी चलाना मुश्किल ही नहीं खतरनाक भी साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों की तो आदत बन चुकी है इस पर रोजाना आने जाने की, लेकिन मैदानी क्षेत्रों के लोगों का इस सड़क को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां बात हो रही है पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी क्षेत्र के एक सड़क की, जहां का हाल जोखिम भरा बना हुआ है।

ये वीडियो पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी क्षेत्र के इमला चौना मोटर मार्ग का है। स्थिति क्या है वीडियो देखकर आप स्वयं ही अंदाजा लगा सकते हैं। यानी यहां कोई दुर्घटना या अनहोनी हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या समय रहते इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को इसका समाधान नहीं करना चाहिए?

एक कहावत है,- “अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत”। अमूमन यहाँ की स्थिति भी ठीक वैसी है। यानी यहां किसी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है! सवाल यह कि तब प्रशासन की मजिस्ट्रियल जांच का क्या औचित्य रहेगा, जब कोई अनहोनी हो जाएगी?

बहरहाल क्षेत्रवासी जान जोखिम में डालकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी चलाने के लिए इस रोड पर वाहनों में यातायात करने को मजबूर हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस सड़क की सुध ले पाता है!!

IMG 20200712 WA0000

(साभार : हीरा सिंह चिराल )

यह भी पढ़ें : मुंबई से बड़ी खबर : बिग बी अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन हुए कोरोना पाॅजीटिव। अस्पताल में भर्ती 

Next Post

ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने स्वास्थ्य टीम के साथ दूरस्थ गांव कुरछौला पहुंचकर सुनी जन समस्याएं

जखोली। क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने रविवार को स्वास्थ्य टीम के साथ दूरस्थ गांव कुरछौला पहुंच कर लोगों की कोरोना सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इस दौरान प्रमुख थपलियाल ने लस्या, बांगर व सिलगढ पट्टियों के कई […]
IMG 20200712 WA0014

यह भी पढ़े