कोट ब्लॉक: कोटा गांव की पांच महिलाओं पर भालू का हमला। दो हायर सेंटर रेफर - Mukhyadhara

कोट ब्लॉक: कोटा गांव की पांच महिलाओं पर भालू का हमला। दो हायर सेंटर रेफर

admin
FB IMG 1584372306548

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के कोट ब्लाक में पांच महिलाओं को भालू ने सोमवार को हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ। महिलाएं जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। जिनमें से कोटा गांव की दो महिलाओं को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें जिलाधिकारी धीराज सिह गब्र्याल ने हैलीकॉप्टर के माध्यम से ऋषिकेश एम्स लिए के एअरलिफ्ट कराया, जबकि तीन अन्य महिलाओं को जिला अस्पताल पौड़ी में ही भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बेहतर से बेतहर स्वास्थ्य उपचार दिलाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि महिलाएं गांवों के ही पास जंगल में बकरी चुगाने और चारापत्ती लेने गई थी। कोट ब्लाक के कोटा गांव निवासी दुर्गी देवी 36, किशोरी देवी 38, नौगांव निवासी मीना देवी 35, सुम्मी देवी 37 तथा पिथू गांव निवासी तामेश्वरी देवी 42 वर्ष पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। ये सभी महिलाएं गांवों के पास ही जमरी भैलतोक में बकरी चुगाने व चारापत्ती लेने गई थी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर महिलाओं की जान बच पायी।

IMG 20200316 WA0018
जिलाधिकारी धीराज सिह गब्र्याल ने गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए हैली सेवी की मांग की। उन्होंने कहा कि शीघ्र उपचार के लिए यह सुविधा मुहैया करायी जा रही है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने रांसी हैलीपैड पर जाकर घायलों को एयरलिफ्ट हेतु अन्य औपचारिकताएं पूरी की।

Next Post

कर्नल पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

देहरादून। महिलाकर्मी ने एक कर्नल पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो कर्नल ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ करीब तीन […]
rape

यह भी पढ़े