दुःखद! दुर्घटना में घायल हुई महिला दारोगा माया बिष्ट की मौत। पुलिस महकमें में शोक की लहर   - Mukhyadhara

दुःखद! दुर्घटना में घायल हुई महिला दारोगा माया बिष्ट की मौत। पुलिस महकमें में शोक की लहर  

admin
20191026 195006
दुःखद! दुर्घटना में घायल हुई महिला दारोगा माया बिष्ट की मौत। पुलिस महकमें में शोक की लहर
दीपावली के दिन पुलिस महकमे से बहुत दुखद खबर मिली है। करीब चार दिन पहले बोलेरो दुर्घटना में महिला दरोगा माया बिष्ट गंभीर रूप से घायल हुई थी। तभी से वह गहन चिकित्सकीय परीक्षण से गुजर रही थी, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी डॉक्टरों की टीम माया बिष्ट को बचा नहीं पाई और उनकी आज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
शनिवार को दरोगा माया बिष्ट को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
लालकुआं कोतवाली में तैनात महिला दरोगा श्रीमती माया बिष्ट चार दिन पूर्व राज्यपाल के एक कार्यक्रम के दौरान नैनीताल में  सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जबकि उनके साथ दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनकी मौत की खबर से जहां उनके परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है, वहीं पुलिस महकमें में इस दुखद खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।
Next Post

दुःखद! महिला दारोगा माया बिष्ट की मौत। पुलिस महकमें में शोक की लहर

दुःखद! महिला दारोगा माया बिष्ट की मौत। पुलिस महकमें में शोक की लहर दीपावली के दिन पुलिस महकमे से बहुत दुखद खबर मिली है। करीब चार दिन पहले बोलेरो दुर्घटना में महिला दरोगा माया बिष्ट गंभीर रूप से घायल हुई […]
20191026 195006 1

यह भी पढ़े