रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कोरोना संक्रमित। अब तक हो चुके हैं एक दर्जन से ज्यादा विधायक-मंत्री पॉजीटिव - Mukhyadhara

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कोरोना संक्रमित। अब तक हो चुके हैं एक दर्जन से ज्यादा विधायक-मंत्री पॉजीटिव

admin
PicsArt 09 12 04.34.35

देहरादून। देहरादून से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह अपने घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं।
विधायक उमेश शर्मा काऊ ने अपने सोशल मीडिया में जानकारी दी है कि उन्हें बुखार की शिकार थी। इस पर उन्होंने अपना सेंपल जांच के लिए भेजा। जहां उनकी कोविड पॉजीटिव आई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि जो भी पिछले दिनों से मेरे संपर्क में आए हों, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि सभी स्वस्थ रहें और अपने कार्य में व्यस्त रहें। विधायक के संक्रमण की चपेट में आने के बाद उनके चाहने वालों के लिए यह मायूसी वाली खबर है।

20200912 164656

20200912 164430
बताते चलें कि सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उनकी पत्नी अमृता रावत और उनके स्टाफ के कई लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद वे एम्स में भर्ती हुए और अब वे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
गत दिवस झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल पॉजीटिव पाए गए थे। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली भी कोरोना पॉजीटिव हुए हैं। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। मंत्री मदन कौशिक भी कोरोना पॉजीटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बंशीधर भगत भी कोरोना से ठीक होने के बाद एक बार फिर से दून अस्पताल में भर्ती हैं। पुरोला के विधायक भी संक्रमित होने के बाद अब स्वस्थ हो चुके हैं।
इसके अलावा विधायक नवीन दुम्का, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ भी संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा ओएसडी उर्बादत्त भट्ट समेत कई और लोग अभी अस्पतालों में भर्ती हैं तो कई लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढें : 11 दिनों में 2587 मामले देख बाहरी राज्यों से दून में प्रवेश करने वालों का अब बॉर्डर पर ही होगा कोरोना टेस्ट

Next Post

बड़ी खबर : आज corona के अब तक के सर्वाधिक मामले। पुराने रिकॉर्ड टूटे

देहरादून।  आज उत्तराखंड में अब तक के कोरोना के पुराने सभी रिकॉर्ड टूटते हुए सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। आज प्रदेश में 1115 कोरोना संक्रमित आए हैं। इस प्रकार अब एक्टिव मरीजों की संख्या 9791 गई है। इसके अलावा 14 […]
CORONA

यह भी पढ़े