रिश्तेदार नन्हीं बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पति गिरफ्तार। सास व पति पर मुकदमा - Mukhyadhara

रिश्तेदार नन्हीं बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पति गिरफ्तार। सास व पति पर मुकदमा

admin
rape kand

देहरादून। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में आज मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर उनकी रिश्तेदार बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यही नहीं महिला का आरोप था कि सास ने भी पति का साथ दिया। इस पर पुलिस ने मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता चमोली गढ़वाल की रहने वाली है।
डालनवाला कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में एक युवक टैक्सी चलाने का काम करता है। वह अपनी मां, पत्नी के साथ रहता है। युवक के साथ उसकी पत्नी के भाई की लड़की (10) रहती है, जो कक्षा तीन की छात्रा है। युवक की पत्नी ने आराघर चौकी में तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह वह सब्जी लेने बाजार गई थी। घर में उसकी भतीजी, पति और सास थे। आरोप लगाया कि पति ने उसकी रिश्तेदार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। धमकी से सहमी पीडि़ता ने यह बात किसी को नहीं बताई। 17 अप्रैल को पीडि़ता ने परिजनों को इस बारे में बताया।
महिला का आरोप है कि बच्ची ने इसका विरोध किया और उसकी सास ने कमरे में कुंडी लगा दी। महिला ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है। पीडि़ता के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

मोदी फूड्स की 10 गाडिय़ों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मोदी फूड्स के 10 गाडिय़ों को देहरादून से मसूरी, राजपुर एवं सहस्त्रधारा के लिए रवाना किया। इन 10 गाडिय़ों के माध्यम से 2300 परिवारों को […]
modi food mla ganesh joshi

यह भी पढ़े