दु:खद : रुद्रप्रयाग क्षेत्र में नदी में गिरी कार के चालक लापता। दो की मौत एक जख्मी - Mukhyadhara

दु:खद : रुद्रप्रयाग क्षेत्र में नदी में गिरी कार के चालक लापता। दो की मौत एक जख्मी

admin 1
20200812 181555

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग से नारी-खतेणा गांव की ओर जा रही एक स्कार्पियो खाई में लुढकते हुए नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगोंं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया और एक जख्मी हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया। बताया गया कि यह हादसा आज सुबह जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर हुआ। वाहन में चार व्यक्ति सवार थे। मृतकों में मीनाक्षी और अलका शामिल है। चालक राकेश लापता बताया जा रहा है। वहीं अर्जुन पर काफी चोटे आई हैं। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

20200812 181611

 

Next Post

बड़ी खबर corona : आज उत्तराखंड में 439 पॉजिटिव मामले

देहरादून। उत्तराखंड में आज 439 corona पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही अब एक्टिव मामलों की संख्या 4020 हो गई है। इसके अलावा अभी भी 9994 सैंपल की रिपोर्ट  का इंतजार है। आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार […]
images 43

यह भी पढ़े