बड़ी राहत : रुद्रप्रयाग के नजदीकी गांव जयमण्डी कन्टेंमेंट जोन से हुआ मुक्त - Mukhyadhara

बड़ी राहत : रुद्रप्रयाग के नजदीकी गांव जयमण्डी कन्टेंमेंट जोन से हुआ मुक्त

admin
20200919 204519

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग मुख्यालय से सटे गांव बर्सू के जयमंडी नामी तोक को मिनी कंटेन्मेंट क्षेत्र से अवमुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। यहां 30 अगस्त के बाद से कोई भी मामला संक्रमण का नहीं पाया गया है।

उप जिलाधिकारी सदर ब्रजेश तिवारी ने बताया कि इस गांव में विगत माह 20 लोग कोविड -19 संक्रमित पाए गए थे। संक्रमण के फैलने की आशंका को देखते हुए इस क्षेत्र को 2 सितंबर से कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक इस क्षेत्र में 30 अगस्त के बाद कोई भी केस नही आया है। इसलिए बर्सू के जयमंडी को कंटेन्मेंट क्षेत्र से अवमुक्त करने के आदेश दिए गए हैं।  यह खबर से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

Next Post

केदारनाथ क्षेत्र में चले सर्च अभियान में मिले नरकंकाल। डीएनए सेंपलिंग के बाद अंतिम संस्कार

सत्यपाल नेगी/ रुद्रप्रयाग वर्ष 2013 की 16-17 जून को केदारनाथ क्षेत्र में आयी भीषण आपदा व जल प्रलय में काफी लोग लापता हो गये थे। लापता हुए लोगों के 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी लगातार नर कंकाल बरामद […]
IMG 20200920 WA0005

यह भी पढ़े