साल का पहला सूर्य ग्रहण आज। आज सुबह 10:25 से 1:52 तक रहेगा%

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज। आज सुबह 10:25 से 1:52 तक रहेगा

admin
Suryagrahan
Suryagrahan

नीरज उत्तराखंडी

रविवार को आज साल के पहले सूर्य ग्रहण के चलते शनिवार रात 10:30 बजे से उत्तराखंड के चारधाम समेत तमाम मठ मंदिरों के कपाट सूतक काल के लिए बंद कर दिए गए हैं। ग्रहण का सूतक आज दोपहर 1:52 तक रहेगा। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण मृगशिरा व आद्रा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगने वाला ग्रहण आज 10:25 शुरू होगा।

बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित दीपक सेमवाल और यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित खेतेश्वर उनियाल ने बताया कि ग्रहण के सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। दोपहर बाद ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में साफ-सफाई के बाद ही पूजा अर्चना की जाएगी।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने दी जानकारी देते हुए बताया कि आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इस दौरान  यमुनोत्री धाम के कपाट करीब 17 घण्टे बन्द रहेेंगे।

यमुनोत्री तीर्थ पुरोहितों के अनुसार सूतक शनिवार रात 10 बजकर 24 मिनट से होगा शुरू। स्थानीय पंचांग के अनुरूप कल शाम की पूजा के बाद आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक कपाट रहेंगे बन्द।

Next Post

चाइनीज सामान का राष्ट्रीय क्षत्रिय महापरिषद संगठन ने किया बहिष्कार

देहरादून। राष्ट्रीय क्षत्रिय महापरिषद संगठन ने पूर्ण रूप से चीन के निर्मित सामान का भारत में उपयोग करने का बहिष्कार किया है। राष्ट्रीय क्षत्रिय महापरिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योगेश राघव ने लद्दाख में चीन के द्वारा धोखेबाजी से भारतीय […]
FB IMG 1592708779358

यह भी पढ़े