दुर्घटना : श्रीनगर रोड ग्राम मल्ली के पास सूमो खाई में गिरी, दो घायल - Mukhyadhara

दुर्घटना : श्रीनगर रोड ग्राम मल्ली के पास सूमो खाई में गिरी, दो घायल

admin
FB IMG 1594042789326

श्रीनगर। श्रीनगर रोड ग्राम मल्ली के पास एक टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार दो घायल हो गए हैं। घायलों को श्रीनगर बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

FB IMG 1594042810705

पौड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी को सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रीनगर रोड ग्राम मल्ली के नीचे एक टाटा सूमो गहरी खाई में गिरी है। सूचना पर तत्कालकोतवाली पौड़ी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश कुमार, म.उ0नि0 दीपा मल्ल, मय पुलिस कर्मियों के राहत एवं बचाव के उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से ड्राइवर त्रिभुवन रौतेला पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम मूसली खेड़ाखाल पौड़ी गढ़वाल और गजेंद्र सिंह नेगी पुत्र अवतार सिंह निवासी श्रीनगर उम्र 75 वर्ष को खाई से रेस्क्यू किया। जिसमें गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि चालक आंशिक जख्मी हुआ है। दोनों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती किया गया है।

Next Post

गुड न्यूज : जयहरीखाल के कर्मवीरों का हर कोई मान रहा लोहा। एक सप्ताह में ही श्रमदान व चंदे से बना डाली डेढ़ किमी. सड़क

दीपेन्द्र सिंह नेगी जयहरीखाल। कौन कहता है सुराख आसमां में हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों..। पौड़ी जनपद के जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम मठाली के ग्रामीणों की सफलता का फलसफा भी यही है। वर्षों से जिस […]
IMG 20200705 WA0023

यह भी पढ़े