उत्तराखंड में आज 928 कोरोना संक्रमित मामले/ स्वस्थ हुए 1488/ पौड़ी गढ़वाल से 107 - Mukhyadhara

उत्तराखंड में आज 928 कोरोना संक्रमित मामले/ स्वस्थ हुए 1488/ पौड़ी गढ़वाल से 107

admin
coronav660

देहरादून। आज प्रदेश में 928 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनको जोड़ते हुए एक्टिव मरीजों की संख्या 10934 हो गई है। आज 13 और मरीजों की मौत हुई है, जबकि विभिन्न अस्पतालों से 1488 मरीज स्वस्थ हुए हैं और उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
शाम को जारी जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 7217 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आज इन जिलों से इतने मरीज
देहरादून जनपद से 203 मरीज सामने आए हैं।
हरिद्वार से 87 लोग पॉजीटिव पाए गए।
नैनीताल से 173 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई।
ऊधमसिंहनगर जिले से आज 117 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
अल्मोड़ा से 51 नए मरीज आए हैं।
चंपावत से 30 लोग पॉजीटिव पाए गए।
बागेश्वर जिले से 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
पिथौरागढ़ से 4 मरीज सामने आए हैं।
उत्तरकाशी से 24 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
टिहरी गढ़वाल से 33 लोग संक्रमित हुए हैं।
पौड़ी गढ़वाल से 107 लोग पॉजीटिए हुए हैं।
रुद्रप्रयाग जिले से 13 मरीज संक्रमित पाए गए।
चमोली से आज 65 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

Screenshot 20200925 192318 Drive 847x1024 1

अब तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 45332 पर पहुंच गया है, जिनमें से 33642 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 74.21 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में 555 मरीजों की मौत हो चुकी है और 201 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। अब तक प्रदेश में 587884 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 11993 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।

Next Post

वीडियो : प्रदेशवासियों की तिरछी नजर के बीच मंत्री रेखा आर्य का सवाल : क्या एक आईएएस अधिकारी कर पाएगा दूसरे आईएएस की जांच?

देहरादून। राज्य मंत्री रेखा आर्य और आईएएस षणमुगम मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मंत्री ने एक वीडियो जारी कर सवाल उठाए हैं कि क्या एक आईएएस अधिकारी दूसरे आईएएस की जांच कर पाएंगे! बताते चलें कि बीते […]
V shanamugam Rekha Arya

यह भी पढ़े