बड़ी खबर : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन - Mukhyadhara

बड़ी खबर : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन

admin
FB IMG 1587317645997
देहरादून। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया है।
बताते चलें कि दिल्ली स्थित एम्स में पिछले 15 मार्च से भर्ती किए गए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें आईसीयू पर रखा गया था। यही नहीं गंभीर हालत के चलते उनका डायलिसिस भी किया जा रहा था। वह लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे।
सोमवार को एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें पौड़ी जनपद के यमकेश्वर स्थित उनका गांव पंचुर लाया जाना था। यहां उनकी मेडिकल व लाइफ सपोर्ट सिस्टम की व्यवस्था की गई थी।  लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका और उन्होंने आज करीब साढे दस बजे अंतिम सांस ली।
 उनका पार्थिव शरीर उनके गांव लाया जा रहा है, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन की खबर से उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निध्द्मन पर गहरा शोक व्यत्त किया है। राज्यपाल मौर्य ने स्व. बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यत्त की है।
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दु:ख व्यत्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर वार्ता कर उनको सांत्वना प्रदान की।
उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भी आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यत्त किया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट ने जहां जीवन भर सरकारी सेवा में रहते हुए वन विभाग में ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। वहीं अवकाश प्राप्ति के बाद गढ़वाल जनपद के अपने गृह विकासखंड यमकेश्वर में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए विशेष प्रयास किए।
Next Post

चारधाम खबर : बदरी-केदार के कपाट खुलने की तिथियों में बदलाव

नवीन बरमोला देहरादून। गहन सलाह-मशवरा और चिंतन के बाद पहली बार आज भगवान बदरी विशाल एवं बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं। पहले केदारनाथ के 29 एवं बद्रीनाथ जी के कपाट 30 अप्रैल को […]
badri kedar

यह भी पढ़े