उत्तराखंड : भाजपा-कांग्रेस का नए मेहमानों के आने से बढ़ा कॉन्फिडेंस! - Mukhyadhara

उत्तराखंड : भाजपा-कांग्रेस का नए मेहमानों के आने से बढ़ा कॉन्फिडेंस!

admin
bjp congress 1

रुड़की के मेयर गौरव गोयल व एक दर्जन पार्षद भाजपा में शामिल।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल की मौजूदगी में डेढ़ दर्जन भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन।

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। इसे गजब संयोग ही कहा जाएगा कि आज जहां रुड़की नगर निगम के मेयर सहित एक दर्जन पार्षद भाजपा में शामिल हो गए, वहीं कुमाऊं मंडल के जागेश्वर विधानसभा में भी करीब डेढ़ दर्जन भाजपाईयों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश के राजनैतिक गलियारों में इसे राजनीति की नई सुगबुगाहट के रूप में देखा जा रहा है।
रविवार को देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल और उनके निर्दलीय 12 पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी में शामिल कराया।
भाजपा रुड़की मेयर और उनके12 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने को पार्टी की मजबूती के रूप में देख रही है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मेयर गौरव गोयल और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत किया। बताते चलें कि गोयल कुछ परिस्थितियों के कारण निर्दलीय चुनाव भी लड़े, किंंतु उन्होंने भाजपा और संगठन के प्रति कभी कोई टिप्पणी नहीं की। यही कारण है कि उनका आज पार्टी ने जोरदार स्वागत किया।

a 1 3
मेयर गौरव गोयल के साथ भाजपा में शामिल होने वाले 12 पार्षदों में देवकी देवी, पूनम देवी, वीरेंद्र गुप्ता, सचिन चौधरी, नवनीत शर्मा, अंकित चौधरी, नीतू शर्मा, गीता देवी, विनीता रावत, धीरज सैनी, नितिन त्यागी, अजय प्रधान शामिल हुए।
वहीं दूसरी ओर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर से विधायक गोविंद सिंह की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में डेढ़ दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विकास विरोधी नीतियों को जनता से रूबरू करवाया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही आम जनमानस व दूरदराज, पिछड़े क्षेत्रों तक विकास कार्य पहुंचाने की सोच रखती है। इस दौरान भाजपा सरकार को विकास विरोधी सरकार करार दिया गया।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में गोविंद सिंह राणा पूर्व प्रधान रतवाल, रालाकोट, शिवराम रतखान, रश्मि तिवारी उप प्रधान, राजेंद्र सिंह राणा पूर्व सरपंच, पान सिंह राणा, चंदन सिंह, महेंद्र सिंह राणा, मदन राम, रणजीत लाल, भुवन राम, तिलकराम, दीप लाल, प्रकाश राम, गंगाराम, संजय कुमार, सूरज तिवारी आदि करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर श्री कुंजवाल ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

IMG 20200712 WA0010
बहरहाल, आज का दिन उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए बड़ा ही सियासत भरा रहा। आज दोनों ही दलों ने अपने-अपने दलों की बजाय विपक्षी दल पर ज्यादा भरोसा जताया है। दोनों ही दल आज नए मेहमानों के आगमन से कॉन्फिडेंस महसूस कर रही हैं। अब राजनीतिक गलियारों में इसे भले ही सियासी नफे-नुकसान के चश्में से देखा जा रहा हो, लेकिन यह तो नए घर में सदस्य बनने वाले नेताओं को ही ज्यादा पता होगा कि इस अदला-बदली के आखिर मायने क्या हैं?

यह भी पढें : बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज corona का शतक पार। 5 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल। अब कुल एक्टिव मामले 674

Next Post

दु:खद : छह माह से लापता हवलदार राजेंद्र नेगी की पत्नी व परिजन फंसे अजीब धर्मसंकट में

सेना ने किया शहीद घोषित, परिजन अभी भी मान रहे ड्यूटी पर देहरादून। बीती जनवरी से कश्मीर के अनंतनाग से ड्यूटी के दौरान पाक सीमा पर लापता हुए देहरादून के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी अजीब दुविधा में फंस […]
IMG 20200210 WA0012

यह भी पढ़े