Uttarakhand: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले - Mukhyadhara

Uttarakhand: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

admin
secratariot 1

देहरादून। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें से 13 प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। बैठक के बाद शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने जानकारी दी।

1. प्रस्तावित जमरानी बांध परियोजना के संबंध में पी.आई.यू. गठन की अनुमति दी गई। इसके लिए कुल 82 पदों की स्वीकृति दी गई, आउटसोर्सिंग से पद भरने की भी अनुमति दी गई।
2. प्रस्तावित सौंग बांध परियोजना के संबंध में पी.आई.यू. गठन की अनुमति दी गई। इसके लिए कुल 61 पदों की स्वीकृति दी गई, आउटसोर्सिंग से पद भरने की भी अनुमति दी गई।
3. उत्तराखण्ड यौन अपराध एवं अन्य अपराधों से पीड़ित, उत्तरजीवी महिलाओं हेतु प्रतिकर योजना-2020 का प्रख्यापन करने की अनुमति दी गई।
4. उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग शिक्षक सेवा संवर्ग में ट्यूटर, असिस्टेट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर, उप प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य के पदों पर संविलियन(संशोधन) नियमावली 2020 को लाने की अनुमति दी गई।
5. उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 संशोधन अधिनियम की धारा 143(ख) को पुनः लाया जाएगा।
6. तहसील त्यूनी-जौनसार भावर, देहरादून वर्ग 4 की भूमि के विनियमितीकरण हेतु उत्तराखण्ड जौनसार भावर जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था 1956 में संशोधन किया गया।
7. एम्स ऋषिकेश के नजदीक रोगी सहायक केन्द्र स्थापित करने हेतु भाऊराव देवरस न्यास, निरालानगर लखनऊ को 1.43 हे0 भूमि लीज पर दिये जाने का निर्णय लिया गया।
8. स्व0 श्री अनिल कुमार भारद्वाज तत्कालीन कनिष्ठ अभियन्ता, लघु सिंचाई के चार्ज के दौरान केन्द्रीय भण्डार बहादराबाद, हरिद्वार में सरकारी सम्पत्ति को हुई हानि के सापेक्ष वसूली की शेष धनराशि रू चार लाख आठ हजार दस रूपया बट्टे खाते में डालने का निर्णय।
9. उत्तराखण्ड चतुर्थ विधानसभा वर्ष 2020 का द्वितीय सत्र 23, 24, 25 सितंबर देहरादून करने का निर्णय।
10. मा. उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति से संबंधित देय सेवक भत्ता एवं मिनिस्ट्रियल भत्ता में वृद्धि करने का निर्णय।
11. हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सालय शिक्षा विश्वविद्यालय अधिनियम 2014 में संशोधन किया गया। कुलपति की आयु 65 से 70 वर्ष किया गया।
12. चिकित्सा विभाग के नर्सिंग सेवा संवर्ग कार्मिक को शिक्षा चिकित्सा विभाग में 2017 तक कार्य करने वाले कार्मिकों के सविलियन करने की अनुमति।
13. उत्तराखण्ड राज्य विधानसभा सदस्यों की पेंशन, वेतन एवं उपलब्धियों से संबंधित संशोधन अध्यादेश 2020 लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें  : Breaking : उत्तराखंड के पूर्व मंत्री भी हुए corona संक्रमित

यह भी पढ़ें  : बड़ी खबर corona : आज उत्तराखंड में 439 पॉजिटिव मामले

यह भी पढ़ें  : दु:खद खबर : नहीं रहे संघर्षों के साथी त्रेपन सिंह चौहान। देहरादून में काफी से चल रहा था उपचार

Next Post

दुःखद खबर : बुलेट समेत दो भाई नदी के रपटे में बहे/आईटीबीपी के जवान की मौत, एक जख्मी

पिथौरागढ़। इस बार प्रकृति की मार सबसे ज्यादा पिथौरागढ़ जनपद पर पड़ रही है। जहां आज मदकोट ग्रामसभा वल्थी निवासी बाइक सवार 2 भाई अनिल जोशी(36) छोटा, जो घायल है, उसे sdrf और स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू किया गया और बड़ा […]
IMG 20200813 WA0038

यह भी पढ़े