बड़ी खबर : अकेले दून में 170 सहित उत्तराखंड में आज रिकार्ड 535 नए corona मामले/ 323 हुए स्वस्थ और छह मौतें - Mukhyadhara

बड़ी खबर : अकेले दून में 170 सहित उत्तराखंड में आज रिकार्ड 535 नए corona मामले/ 323 हुए स्वस्थ और छह मौतें

admin
images 42

देहरादून।  उत्तराखंड में आज रिकार्ड 535 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके साथ ही अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4749 हो गई है।

आज शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 8164 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 535 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। चौबीस घंटों के अंतराल में  6 और मरीजों की मौत हुई है। इस प्रकार प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 16549 पहुंच गया है, जबकि इनमें से 11524 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

WhatsApp Image 2020 08 26 at 20.16.47.jpeg

आज इस प्रकार हैं विभिन्न जिलों की पॉजिटिव आंकड़े

  • देहरादून में सर्वाधिक 170 मरीज सामने आए हैं।
  • दूसरे नंबर पर नैनीताल जिले से आज 81 मरीज पाए गए हैं।
  • तीसरे नंबर पर हरिद्वार जिले से 80 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चौथे नंबर पर उधम सिंह नगर से 64 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • बागेश्वर जिले से 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • चमोली जनपद से 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चंपावत जनपद से 20 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से आज 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • पिथौरागढ़ से 7 लोग पॉजिटिव आए।
  • रुद्रप्रयाग से 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 36 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • उत्तरकाशी जिले से आज 15 कोरोना मरीज पाए गए हैं।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर वर्तमान में 69.64 है।

यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : नीचे से खोखली हो चुकी इस सड़क पर दौड़ रहे भारी वाहन। जिम्मेदार कर रहे हादसे का इंतजार

Next Post

कर्मचारी एकता मंच की पूरे उत्तराखण्ड में चलाई जा रही जल कलश यात्रा। शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों व कर्मचारियों की कुर्बानियों व सहयोग से बना राज्य आज हड़ताली प्रदेश बनता जा रहा है। इसी बात को लेकर राज्य कर्मचारी एकता मंच ने 23 अगस्त को गंगोत्री से जल […]

यह भी पढ़े