कोरोना न्यूज : अब कुल आंकड़ा 1692। आज 37 पॉजीटिव। 19 लोगों की मौत - Mukhyadhara

कोरोना न्यूज : अब कुल आंकड़ा 1692। आज 37 पॉजीटिव। 19 लोगों की मौत

admin
covid 19 1

देहरादून। आज प्रदेश में 37 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब कुल आंकड़ा 1692 पहुंच गया है। अब तक प्रदेश में 895 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
आज दोपहर ढाई बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 37 नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। आज सर्वाधिक चौदह मामले देहरादून जिले से पाए गए हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति प्राइवेट लैब में भी पॉजीटिव आया है।
इसके अलावा सात पॉजीटिव रुद्रप्रयाग से आए हैं। चमोली से आज तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। छह लोगों में हरिद्वार जिले से संक्रमित पाए गए हैं। एक व्यक्ति टिहरी जनपद से सामने आए है। उत्तरकाशी जिले से पांच लोगों में आज कोरोना की पुष्टि हुई है। इस प्रकार आज कुल 37 मरीज सामने आए।
अब तक कुल 1692 मरीजों में से 52.90 प्रतिशत की दर से 895 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 35670 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अभी भी 4417 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। अब तक सात लोग अन्य राज्यों को माइग्रेट कर चुके हैं।
इसके अलावा प्रदेश में अब विभिन्न बीमारियों से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

hb covid 12 june

Next Post

बड़ी खबर : आज दून हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मी सहित 69 पॉजीटिव। कुल 1724 में से 947 स्वस्थ

देहरादून। आज प्रदेशभर में 69 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1724 पहुंच गया है। इसमें से 947 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश […]

यह भी पढ़े