कोरोना अपडेट uttarakhand : आज एक पुलिस सिपाही समेत 52 पॉजीटिव। 528 हुए स्वस्थ। कुल आंकड़ा 1355 - Mukhyadhara

कोरोना अपडेट uttarakhand : आज एक पुलिस सिपाही समेत 52 पॉजीटिव। 528 हुए स्वस्थ। कुल आंकड़ा 1355

admin
covid1

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज उत्तराखंड में 52 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 1355 हो गई है, जिनमें 528 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में कुल 827 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
आज सायं जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 14 नए मरीज सामने आए हैं। इससे दोपहर के बुलेटिन में 38 मरीज सामने आए थे।
देहरादून जनपद से केवल एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उक्त व्यक्ति पटेलनगर का वेंडर है। उसकी कोई टे्रवल हिस्ट्री नहीं है। उसकी रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है।
इसके अलावा हरिद्वार जनपद से 13 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें दो लोग दिल्ली से, आठ लोग महाराष्ट्र से, दो लोग पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए, जबकि व्यक्ति पुलिस कर्मचारी है, जो नारसन बार्डर पर तैनात था।
इससे पहले दोपहर के बुलेटिन में आज हरिद्वार जनपद से सर्वाधिक 14 मामले सामने आए थे। इसके अलावा प्राइवेट लैब से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। बागेश्वर जिले से छह लोगोंं की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई, जबकि एक व्यक्ति की चंपावत से भी पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। देहरादून से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा नैनीताल जनपद से दो लोगों में कोरोना पाया गया। टिहरी गढ़़वाल से भी तीन लोगोंं में संक्रमण की पुष्टि हुई। ऊधमसिंहनगर नगर में आज दो लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई थी।
इस प्रकार दोपहर तक 38 मामले पॉजीटिव आए थे, जबकि शाम आठ बजे की रिपोर्ट में 14 नए पॉजीटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1355 हो गई है।
अब तक उत्तराखंड में 28945 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 592 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी भी 5905 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 37.14 है। अब तक विभिन्न बीमारियों से प्रदेश में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग अन्य राज्यों को माइग्रेट कर चुके हैं।

IMG 20200607 WA0024 1

यह भी पढें : देहरादून में एक और कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत। ब्रेन ब्लीडिंग व अन्य गंभीर बीमारियों के चलते मुरादाबाद से हुआ था रेफर

Next Post

सोमवार से उत्तराखंड में नई गाइडलाइन जारी। बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए अग्रिम आदेश तक चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं

देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार की दिशा निर्देशों केेे अनुक्रम में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में सोमवार से नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब प्रदेश में धार्मिक स्थलों यानी मंदिरों को खोलने की अनुमति मिल गई है, जो सुबह […]
20200607 231859

यह भी पढ़े