उत्तराखंड से corona की सबसे बड़ी खबर : एक दिन में आए 216 पॉजीटिव। कुल 716 पहुंचा आंकड़ा - Mukhyadhara

उत्तराखंड से corona की सबसे बड़ी खबर : एक दिन में आए 216 पॉजीटिव। कुल 716 पहुंचा आंकड़ा

admin
corona uttarakhand mukhyadhara

मुख्यधारा ब्यूरो

देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना का महाविस्फोट देखने को मिला और यहां कोरोना ने एक ही दिन में दोहरा शतक मारते हुए आंकड़ा 716 पर पहुंचा दिया है। आज कुल 216 कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं।

रात्रि 8 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 114 मरीज सामने आए हैं। इससे पहले दोपहर दो बजे की हैल्थ बुलेटिन में प्रदेश में 102 पॉजीटिव मामले पाए गए थे। इस प्रकार आज दिनभर कुल 216 मामले पाए गए हैं। उत्तराखंड में आज अब तक का सबसे बड़ा कोरोना महाविस्फोट सामने आया है। 216 मामले एक दिन में पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है और प्रदेश सरकार की चिंता भी बढ़ गई है।

आज शाम को पाए गए मामलों में सर्वाधिक 82 मामले नैनीताल जनपद से सामने आए हैं। इनमें दो लोग गुडग़ांव से लौटे हैं, जबकि 80 लोग गुरुग्राम से नई दिल्ली और वहां से रेलगाड़ी के जरिए फरीदाबाद होते हुए हल्द्वानी काठगोदाम पहुंचे हैं।

इसके अलावा छह लोग अल्मोड़ा से पाए गए हैं। एक दिल्ली से, एक मुंबई से और चार  लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री रिकार्ड में दर्ज नहीं है।

चार लोग उत्तरकाशी जनपद से मिले हैं। इनमें एक मुरादाबाद से, एक नई दिल्ली से, एक मुंबई से और एक दिल्ली से लौटा है। इसके अलावा तीन लोग पौड़ी जनपद में पाए गए हैं। जिनमें एक का डाटा उपलब्ध नहीं है और दो लोग मुंबई से लौटे हैं। एक व्यक्ति हरिद्वार और एक ऊधमसिंहनगर जिले में पॉजीटिव पाया गया है।

देहरादून से 17 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें दो मरीज एम्स में भर्ती हैं। दो लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजीटिव हुए और एक नई दिल्ली से लौटा और एक व्यक्ति देहरादून सब्जी मंडी वेंडर के यहां काम करता है। यह प्राइवेट लैब में पॉजीटिव पाया गया है। इसके अलावा 11 अन्य लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है।

दोपहर दो बजे तक 54 लोग देहरादून से संक्रमित पाए गए। इसके अलावा 15 लोग अल्मोड़ा जिले से पाए गए।
बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल से आठ-आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर से चार-चार मामले सामने आए हैं। इसके अलावा नैनीताल में दो, पौड़ी गढ़वाल में दो और रुद्रप्रयाग में दो लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। आज अब तक पिथौरागढ़ जिले में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। तीन लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। इसके अलावा पांच corona संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते प्रदेश में मौत हो चुकी है।
अब तक 20636 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 4758 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इस प्रकार अब उत्तराखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 716 पहुंच गया है, जिनमें से 102 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। आज भी 13 लोग ठीक हुए हैं

20200529 201144

corona 100 1

यह भी पढ़ें: रेड जोन में आ सकते हैं उत्तराखंड के कई जिले

 

 

Next Post

गुड न्यूज : पोगठा-किनसुर सड़क मार्ग का शुभारंभ। एक दशक से कर रहे थे इंतजार

मुख्यधारा ब्यूरो द्वारीखाल। पिछले एक दशक से पोगठा-किनसुर मोटरमार्ग का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया है। आज यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी की उपस्थिति में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मौजूदगी में इस सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया गया। […]
PicsArt 05 29 11.01.27

यह भी पढ़े