corona खबर : आज 17 मामले। कुल आंकड़ा 1836। स्वस्थ हुए 62 फीसदी मरीज - Mukhyadhara

corona खबर : आज 17 मामले। कुल आंकड़ा 1836। स्वस्थ हुए 62 फीसदी मरीज

admin
covid 19 1
देहरादून। आज प्रदेश में 17 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब कुल मरीजों का आंकड़ा 1836 गया है। हालांकि इनमें से 1135 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में 24 लोगों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो चुकी है।
आज सात जिलों से 17 मामले सामने आए हैं।  आज पाए गए मामलों में टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल एवं रुद्रप्रयाग जनपद से तीन-तीन मरीज सामने आए हैं। पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपद से दो-दो मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा से आज एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 अब तक प्रदेश 38643 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज भी 1021 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा और 1229 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए।
अब तक प्रदेश से 9 लोग माइग्रेट होकर अन्य प्रदेशों को जा चुके हैं। अभी भी 4686 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
इसके अलावा प्रदेश में अब तक 61.82% की दर से कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इन आंकड़ों को प्रदेश के लिए बेहतर माना जा रहा है।  ऐसे में अब विभिन्न अस्पतालों में 668 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
Screenshot 20200615 151742 Drive 768x1026 1
Next Post

नैनीताल में स्लाॅटर हाउस को तीन दिन में प्रारंभ के निर्देश

हल्द्वानी। मण्डलायुक्त अरविन्द सिंह हृयांकी ने जनपद में संचालित एवं निर्माणाधीन स्लाॅटर हाउस की समीक्षा करते हुये नैनीताल में शलाॅटर हाउस को तीन दिन में प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। साथ ही हल्द्वानी शलाॅटर हाउस परिसर में छोटे जानवरों को काटने […]

यह भी पढ़े