बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में 278 कोरोना पॉजिटिव/ दस और लोगों की मौत/ 9498 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में 278 कोरोना पॉजिटिव/ दस और लोगों की मौत/ 9498 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार

admin
20200807 202610
देहरादून। आज प्रदेश में 278 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 10 और लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमितों के मरने का आंकड़ा 112 पहुंच गया है। इस प्रकार एक्टिव मामलों की संख्या 3020 हो गई है।
आज इन जिलों से आए इतने मरीज 
  • देहरादून जिले से आज 21 मामले सामने आए हैं।
  • चमोली जनपद से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है।
  • चंपावत से 7 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 5 एसएसबी के जवान है और एक रूस से लौटा है।
  • हरिद्वार से 73 मरीज सामने आए हैं, इनमें से 30 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे।
  • नैनीताल जिले से 34 मरीज पाए गए हैं। यह सभी लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए।
  • पौड़ी गढ़वाल से 25 मरीज पाए गए हैं, इनमें 17 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे।
  • पिथौरागढ़ से 6 मरीज पाए गए हैं।
  • रुद्रप्रयाग से 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • टिहरी गढ़वाल से 16 लोग पाए गए हैं। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।
  • उधम सिंह नगर से 85 मरीज सामने आए हैं।
  • उत्तरकाशी जिले से 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
शाम 8 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 7408 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 278 लोग पॉजिटिव पाए गए। आज 304 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए और 5279 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी भी 9498 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
अब तक प्रदेश में 177042 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 64.39% है। प्रदेश से 38 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।
इस प्रकार प्रदेश में अब कुल कोरोना आंकड़ा 8901 पहुंच गया है, जिनमें से 5731 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
20200807 200031
20200807 201421
Next Post

बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को मिलने लगा स्वरोजगार योजनाओं का लाभ

चमोली। जनपद में बाहर से लौटे स्वजन एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। शुक्रवार को जनपद के रेखीय विभागों द्वारा बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के चयनित बेरोजगार युवाओं को […]
DSC 0346

यह भी पढ़े