बड़ी खबर : आज फिर 412 corona पाॅजीटिव व सात और मौत। रिकवरी दर 70.27% - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज फिर 412 corona पाॅजीटिव व सात और मौत। रिकवरी दर 70.27%

admin 1
images 42

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यही नहीं मौतों का आंकड़ा भी रोजाना बढ़ता जा रहा है। आज एक बार फिर से प्रदेश में 2 जिलों में 100 से अधिक मरीजों के साथ कुल 412 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर अब 4355 पर पहुंच गई है।  हालांकि अब तक प्रदेश में 15529 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इनमें से 10912 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैैं।

इसके अलावा अब तक 55 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं, जबकि 207 लोगों की अब तक विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है।

आज शाम 7:00 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 7994 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 412 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज विभिन्न अस्पतालों से 432 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया,  जबकि 6960 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

अभी भी 12495 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश के लिए राहत की बात यह है कि यहां अब कोरोना मरीजों की रिकवरी दर बढ़ते हुए 70% से अधिक हो गई है।

आज सर्वाधिक मरीज हरिद्वार जिले से सामने आए हैं। यहां 131 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि उधम सिंह नगर जिले में आज 124 मरीज पाए गए हैं।

इसके अलावा नैनीताल जिले से 66 लोगों में कोरोना पाया गया है, जबकि आज देहरादून में थोड़ा सा सुधार होते हुए 27 मरीजों में कोरोना पाया गया। इसके अलावा बागेश्वर जिले से एक, चमोली से तीन, चंपावत से दो, पौड़ी गढ़वाल से 10, रुद्रप्रयाग से एक, टिहरी गढ़वाल से 25 और उत्तरकाशी जिले से 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Screenshot 20200824 191600 Drive 837x1024 1

यह भी पढें : दु:खद हादसा : ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर विशाल चट्टान गिरी। मशीनों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

 

 

Next Post

ब्रेकिंग उत्तराखंड : IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

देहरादून।  उत्तराखंड शासन नेे कई IAS अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार आईएएस मनीषा पंवार को वर्तमान तैनाती अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास, सूक्षम लघु एवं मध्यम उधोग वर्तमान तैनाती से […]
dehradun secretariat

यह भी पढ़े