Coroa अपडेट : उत्तराखंड में आज 814 कोरोना संक्रमित और स्वस्थ हुए 1172 - Mukhyadhara

Coroa अपडेट : उत्तराखंड में आज 814 कोरोना संक्रमित और स्वस्थ हुए 1172

admin

देहरादून। उत्तराखंड में आज 814 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 12075 पहुंच गई है। आज 10 और मरीजों की मौत हुई है, जबकि विभिन्न अस्पतालों से 1172 मरीज स्वस्थ हुए हैं और उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
शाम को जारी जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 9822 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आज इन जिलों से इतने मरीज

  • देहरादून जनपद से 309 मरीज सामने आए हैं।
  • हरिद्वार से 110 लोग पॉजीटिव पाए गए।
  • नैनीताल से 111 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई।
  • ऊधमसिंहनगर जिले से आज 95 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • अल्मोड़ा से 74 नए मरीज आए हैं।
  • चंपावत से 13 लोग पॉजीटिव पाए गए।
  • बागेश्वर जिले से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
  • पिथौरागढ़ से 4 मरीज सामने आए हैं।
  • उत्तरकाशी से 22 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 23 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 24 लोग पॉजीटिए हुए हैं।
  • रुद्रप्रयाग जिले से 15 मरीज संक्रमित पाए गए।
  • चमोली से आज 9 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

Screenshot 20200921 192816 Drive 848x1024 1

अब तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 41777 पर पहुंच गया है, जिनमें से 29000 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 69.42 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में 501 मरीजों की मौत हो चुकी है और 201 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

Next Post

इधर राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिया निर्माण कार्यों का जायजा, उधर कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद बढ़ी चिंता

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग आज उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिह रावत ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। यही नहीं उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। वहीं इसी […]
IMG 20200922 WA0007

यह भी पढ़े