बड़ी खबर corona : आज उत्तराखंड में 439 पॉजिटिव मामले - Mukhyadhara

बड़ी खबर corona : आज उत्तराखंड में 439 पॉजिटिव मामले

admin
images 43

देहरादून। उत्तराखंड में आज 439 corona पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही अब एक्टिव मामलों की संख्या 4020 हो गई है। इसके अलावा अभी भी 9994 सैंपल की रिपोर्ट  का इंतजार है।

आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 6227 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 439 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार उत्तराखंड में अब कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा 10886 पहुंच गया है, जिनमें से 61.43% की रिकवरी दर से 6687 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

आज इन जनपदों से आए इतने मरीज
  • देहरादून से आज 82 मरीज पाए गए हैं।
  • हरिद्वार जिले से 139 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • अल्मोड़ा जिले से तीन लोग पॉजिटिव आए हैं।
  • बागेश्वर जनपद से तीन लोग पॉजिटिव मिले।
  • चमोली जिले से 21 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • चंपावत जिले से 12 लोग कोरोना संक्रमित आए।
  • नैनीताल जिले से 28 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • पौड़ी गढ़वाल से आज पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
  • पिथौरागढ़ जिले से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • रुद्रप्रयाग से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
  • टिहरी गढ़वाल से 17 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  •  उधमसिंहनगर से 119 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
प्रदेश में अब तक 140 corona मरीजों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है और 39 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।
20200812 195452
Next Post

कर्णप्रयाग-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए फिलहाल सुचारू

चमोली।  कर्णप्रयाग-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारू कर दिया गया है। कल रात्रि को पहाडी से मलवा एवं वोल्डर आने के कारण बद्रीनाथ मोटर मार्ग पागलनाला, टंगणी, लामबगड, हनुमानचट्टी, भनेरपानी सहित कई स्थानों पर अवरुद्ध हुआ […]
IMG 20200812 WA0020 1

यह भी पढ़े