दुःखद : उत्तराखंड की सबसे बुजुर्ग दादी अम्मा का निधन। इंदिरा गांधी से भी तेरह साल बड़ी थी दादी - Mukhyadhara

दुःखद : उत्तराखंड की सबसे बुजुर्ग दादी अम्मा का निधन। इंदिरा गांधी से भी तेरह साल बड़ी थी दादी

admin
20200705 221808

देहरादून। देहरादून जनपद स्थित डोईवाला क्षेत्र में रहने वाली उत्तराखंड की सबसे लंबी उम्र की दादी अम्मा का निधन हो गया है। वह सन् 1904 में जन्मीं थीं। बताया गया कि उनकी उम्र पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी करीब 13 वर्ष बड़ी थी। उनके सबसे छोटे पुत्र की उम्र 83 साल बताई जा रही है। आइए दादी अम्मा के बारे में आपको भी रूबरू करवाते हैं।
दून के न्यायपंचायत रानीपोखरी की सांगधरवाला ग्रामसभा की रतन देई पत्नी स्व. जयपाल सिंह तोमर का गत रात्रि निधन हो गया। बताया गया कि उनका जन्म 1904 में हुआ था। वह 116 वर्ष की थी। महज 15 साल की अल्पायु में ही उनका विवाह हो गया था।
संधारवाला के उप प्रभान और रतन देई के प्रपौत्र विशाल तोमर अपनी दादी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए बताते हैं कि दादी इतनी लंबी उम्र में बिना किसी सहारे के सारे काम स्वयं करती थी। वह बिना लाठी के सहारे चलतीं थी, खेतों में साग सब्जी उगाती थी और बिना चश्मे के सुईं में धागा डाल सकती थी। दादी अम्मा के निधन पर समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि भगवान ऐसी उम्र हर किसी को दे, जो शतायु पूर्ण करने के बाद भी स्वस्थ थीं और एक्टिव थी।

यह भी पढें : दु:खद खबर : मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी। दो की मौत दो गंभीर घायल

यह भी पढें : नैनीताल जनपद से दु:खद खबर : कोसी नदी के तेज बहाव में तीन महिलाएं बही। एक रेस्क्यू, दो लापता

यह भी पढें : पुरोला मठ गांव में पुलिस की दबंगई। निर्दोष बाप-बेटे को लात-घूसों से पीटने का आरोप

Next Post

योगेश राघव पीस ऑफ इंडिया संगठन के राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तराखंड, यूपी मनोनीत

देहरादून। पीस ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल भारद्वाज ने राष्ट्रीय चयन समिति के परामर्श के बाद वरिष्ठ समाजसेवी “योगेश राघव” कान्हरवाला भानियावाला निवासी देहरादून को पीस ऑफ इंडिया संगठन का राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश मनोनित किया है। राष्ट्रीय […]
PicsArt 07 05 11.11.22

यह भी पढ़े