बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में फिर 127 कोरोना पॉजिटिव। 9400 लोगों को अभी भी रिपोर्ट का इंतजार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में फिर 127 कोरोना पॉजिटिव। 9400 लोगों को अभी भी रिपोर्ट का इंतजार

admin
images 4

देहरादून। आज प्रदेश में 127 और नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इससे पहले रविवार को अब तक के रिकॉर्ड 239 मामले पाए गए थे।

इस प्रकार अब प्रदेश में 1338 एक्टिव मामले हो गए हैं। अब तक यहां 55 लोगों की मौत विभिन्न बीमारियों के चलते हो चुकी है, जबकि 37 मरीज अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। हालांकि उत्तराखंड में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4642 पहुंच गया है, जिनमें से 69.19 प्रतिशत रिकवरी दर से 3212 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

आज पाए गए मामलों में हरिद्वार जनपद से सर्वाधिक 95 मरीज सामने आए हैं। जिनमें 11 लोगों की ट्रेवल ही दर्ज नहीं है, जबकि 84 लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे।

अल्मोड़ा से आज तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनकी ट्रैवल ही ज्ञात नहीं है।

देहरादून से आज 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री भी रिकॉर्ड में नहीं है

नैनीताल जिले से आज 9 लोगों में कोरोना पाया गया है, जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी रिकॉर्ड नहीं है।

टिहरी से आज 6 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिनमें एक जम्मू तीन मस्कट और एक मुंबई से लौटा है, जबकि एक व्यक्ति का डाटा उपलब्ध नहीं है।

इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में 7 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जहां 6 लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे, जबकि एक व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।

सोमवार सांय 8.15 जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज कुल 2232 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 127 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा आज 3625 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। अब तक 106350 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि महत्वपूर्ण यह है कि अब रिपोर्ट जारी करने का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है और 9400 लोगों को अभी भी अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

 

20200720 203801

20200720 204006

Next Post

गुड न्यूज : प्रसाद की ऑनलाइन बिक्री से दूर होगा आजीविका का संकट।  विधायक भरत चौधरी ने दिए अभिनव सुझाव

रमेश पहाड़ी  केदारनाथ की यात्रा बन्द होने के कारण प्रसाद बनाने वाले महिला समूहों की आर्थिकी पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को प्रसाद की ऑनलाइन बिक्री से कम किया जायेगा। आजीविका सम्वर्द्धन की इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए […]
PicsArt 07 20 10.10.38

यह भी पढ़े