बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में 143 नए कोरोना पॉजिटिव - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में 143 नए कोरोना पॉजिटिव

admin
images 4

देहरादून।  प्रदेश में आज एक बार फिर से 143 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। आज सर्वाधिक मामले ऊधमसिंहनगर  व देहरादून जिले से आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या 2437 हो गई है, जबकि कुल आंकड़ा 6104 पर पहुंच गया है, जबकि इनमें से 3566 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

शाम 8:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न जिलों से कुल 143 पॉजिटिव मामले पाए गए। आज 2352 सैंपल नेगेटिव पाए गए।

इसके अलावा अब तक 126505 लोगों के सैंपल नेगेटिव पाए गए। आज 71 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए, जबकि  2379 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इस प्रकार अभी भी 6090 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

आज इन जिलों से आए इतने पॉजिटिव मामले

  •  देहरादून जिले से आज 46 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं।
  •  टिहरी गढ़वाल से आज एक मामला पाया गया है।
  • अल्मोड़ा जिले से 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • चमोली जिले से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
  • हरिद्वार जिले से 26 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • नैनीताल जिले से 5 लोग संक्रमित पाए गए।
  • पौड़ी गढ़वाल से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • रुद्रप्रयाग जिले से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • उधम सिंह नगर से आज 51 मामले पॉजिटिव पाए गए।
  • उत्तरकाशी जिले से 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने के साथ अब एक बार फिर से एक्टिव मामलों की संख्या 2437 हो गई है। अब तक प्रदेश में 63 पॉजिटिव लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है। जबकि 38 मरीज अन्य राज्यों के लिए माइग्रेट कर चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर अब 58.42% रह गई है। हालांकि एक बार यह दर करीब 80 फ़ीसदी तक पहुंच गई थी और तब प्रदेश में काफी राहत महसूस की जा रही थी।

20200726 201733

Next Post

दु:खद : बालिका निकेतन से फरार बालिका हर्रावाला रेलवे स्टेशन से बरामद। स्थानीय निवासी ने किया दुष्कर्म

देहरादून। बालिका निकेतन से फरार बालिका को आज देहरादून पुलिस ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। बालिका के साथ रेलवे स्टेशन के पास किसी स्थानीय निवासी द्वारा दुष्कर्म किया गया। पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज़ […]
20200726 232552

यह भी पढ़े