बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में आज 592 संक्रमित और 12 मरीजों की मौत। स्वस्थ हुए 604 - Mukhyadhara

बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में आज 592 संक्रमित और 12 मरीजों की मौत। स्वस्थ हुए 604

admin
corona virus in uttarakhand 1 1

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में आज 592 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि विभिन्न अस्पतालों से आज 604 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी भी 17943 सेंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5887 हो गई है।
शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 10109 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज जांच के लिए 8447 सेंपल भेजे गए हैं। अभी भी 17943 सेंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आज इन जिलों से आए इतने पॉजीटिव

  • देहरादून से आज 149 मरीज पाए गए हैं।
  • हरिद्वार से 138 संक्रमित सामने आए हैं।
  • ऊधमसिंहनगर से आज 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • नैनीताल से 99 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • चंपावत से 13 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • बागेश्वर से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • पिथौरागढ़ से 6 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • अल्मोड़ा से 10 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • टिहरी गढ़वाल से आज 52 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • उत्तरकाशी जिले से 41 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • रुद्रप्रयाग से 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
  • प्रदेश में आज चमोली जनपद से एक भी पॉजिटिव नहीं आया, यह जनपद के लिए राहत की बात मानी जा रही है।

20200831 200308

वर्तमान में कोरोना मरीजों की दर उत्तराखंड में 68.63 प्रतिशत है। उत्तराखंड में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 19827 पर पहुंच गया है, जबकि इनमें से 13608 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटों में ही प्रदेश में 12 संक्रमितों की मौत हुई है और अब तक कुल 269 मरीजों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हुई है। 63 संक्रमित राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

यह भी पढें : दुःखद खबर : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन। देश में शोक की लहर

यह भी पढें : खबरदार! कहीं सेल्फी का मोह न पड़ जाए आपके जीवन पर भारी। परिजनों को मिल सकता है दु:खों का पहाड़

Next Post

रुद्रप्रयाग-धनपुर क्षेत्र का चिनग्वाड गांव जुड़़ेगा सड़क मार्ग से। जल्द मिलेगी पैदल चलने से मुक्ति

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग आज गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के द्वारा विधायक भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह की  उपस्थिति में तूना बौठा मोटर मार्ग किमी-2 से डांगसेरा चिनग्वाड मोटर मार्ग का शिलान्यास किया गया। […]
IMG 20200831 WA0023

यह भी पढ़े