बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज corona का शतक पार। 5 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल। अब कुल एक्टिव मामले 674 - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज corona का शतक पार। 5 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल। अब कुल एक्टिव मामले 674

admin 1
corona 1

मुख्यधारा ब्यूरो

देहरादून। आज कई दिनों बाद उत्तराखंड में कोरोना(corona) का एक बार फिर से शतक लग गया है। आज प्रदेशभर से 120 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3537 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 78 फ़ीसदी की दर से 2786 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

आज सर्वाधिक उधम सिंह नगर जिले से 40 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देहरादून जिले से 35 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 6 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से सामने आई है।
 इसके अलावा हरिद्वार जिले से 18 मामले और नैनीताल जिले से 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
 टिहरी गढ़वाल से आज दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि पौड़ी गढ़वाल से चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
 इसके अलावा बागेश्वर जिले से दो लोगों में पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, जबकि चंपावत जिले से आज 6 लोगों की रिपोर्ट  संक्रमित आई है।
उत्तराखंड में कुल 3537 मरीजों में से 2786 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। इस प्रकार प्रदेश में 674 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
अब तक विभिन्न जिलों से 47 संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है और 30 लोग अन्य जनपदों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।
उत्तराखंड के लिए राहत की बात है कि यहां कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 78.77% है। हालांकि यह भी एक तथ्य है कि पिछले कुछ दिनों से स्थिति सामान्य रहने के बावजूद आज एक बार फिर से कोरोना आंकड़ों का एक दिन में शतक पार हो गया है। ऐसे में एक्टिव मामलों में भी वृद्धि हुई है। हालांकि आज 68 लोग विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।
 प्रदेश में अब तक 83089 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए, जिनमें से अभी भी 4887 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
आज पाई गई संक्रमितों में 5 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं, जिनमें दो उधम सिंह नगर जिले से, जबकि एक बागेश्वर जिले से और देहरादून से 2 स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
IMG 20200712 WA0018
Next Post

उत्तराखंड : भाजपा-कांग्रेस का नए मेहमानों के आने से बढ़ा कॉन्फिडेंस!

रुड़की के मेयर गौरव गोयल व एक दर्जन पार्षद भाजपा में शामिल। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल की मौजूदगी में डेढ़ दर्जन भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन। मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। इसे गजब संयोग ही कहा जाएगा कि आज जहां रुड़की […]
bjp congress 1

यह भी पढ़े