बड़ी खबर : उत्तराखंड में corona आज दोहरा शतक तक पहुंचा। इस जिले में फटा कोरोना बम - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में corona आज दोहरा शतक तक पहुंचा। इस जिले में फटा कोरोना बम

admin
images 4

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे आंकड़े एक बार फिर से चुनौती की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज प्रदेशभर में 199 नए corona संक्रमित पाए गए हैं। यही नहीं ऊधमसिंहनगर जिले में आज कोरोना बम फटा, जहां अकेले 91 मामले सामने आए हैं। इस प्रकार वर्तमान में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ते हुए 904 पहुंच गई है।
शाम 8.30 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों से आज 199 पॉजीटिव मामले सामने आने के बाद आज आंकड़े दोहरा शतक से एक कदम पीछे तक पहुंच गया।

आज इन जिलों से पाए गए इतने संक्रमित मामले

  • ऊधमसिंहनगर जिले से आज 91 पॉजीटिव मामले पाए गए हैं। इनमें 70 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है। ऐसे में उनके संपर्क में आए लोगों का डाटा खंगालना भी बड़ी चुनौती होगा। इसके अलावा 21 लोग पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए।
  • नैनीताल जनपद से आज 34 मामले सामने आए हैं। जिनमें चार हरियाणा से लौटे हैं, जबकि पांच लोगों की यात्रा की डिटेल मौजूद नहीं है।
  • हरिद्वार जिले से 30 पॉजीटिव पाए गए हैं। यहां 20 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। इनमें सात लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है, जबकि 23 लोग पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं।
  • देहरादून जनपद से आज 27 मामले सामने आए हैं। जिनमें एक बिहार, एक जम्मू कश्मीर, दो यूपी व एक चंडीगढ़ से लौटा है। इसके अलावा 22 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।
  • टिहरी जिले से आज 10 मरीज पाए गए हैं। जिनमें चार मुंबई से व दो दिल्ली से लौटे हैं, जबकि यहां से भी चार लोगों की यात्रा डिटेल दर्ज नहीं है।
  • चमोली जिले से आज तीन मरीज मिले, जिनमें दो दिल्ली और एक बरेली से लौटा है।
  • चंपावत जिले का एक पॉजीटिव व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री भी ज्ञात नहीं है।
  • पौड़ी गढ़वाल से आज तीन संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें दो गुरुग्राम व एक बिहार से लौटा है।

इस प्रकार अब उत्तराखंड में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3982 पर पहुंच गया है, जिनमें से 75.19 प्रतिशत की दर से 2995 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
अब तक प्रदेश में 50  संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है और 33 मरीज अन्य राज्यों में जा चुके हैं।
वर्तमान में कुल 904 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 95749 लोगों के सेंपल जांच के बाद निगेटिव पाए गए। हालांकि अभी भी 7449 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। आज भी 2961 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए।

20200716 211701

20200716 211638

Next Post

रुद्रप्रयाग अगस्तमुनि से बुरी खबर : पति ने पहले पत्नी को मारा फिर स्वयं लगा ली फांसी। घटना से सहमे गांव वाले

रुद्रप्रयाग। अपनी शांत वादियों के लिए पहचाने जाने वाले पहाड़ों में भी अब क्राइम धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। जनपद के अगस्त्यमुनि के जगोठ गांव से एक बुरी खबर आ रही है। जहां पति ने पहले अपनी पत्नी को मौत […]
husband wife rudraprayag

यह भी पढ़े