बड़ी खबर : आज एक बार फिर उत्तराखंड में कोरोना का दोहरा शतक। 11077 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज एक बार फिर उत्तराखंड में कोरोना का दोहरा शतक। 11077 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार

admin
corona

देहरादून। आज उत्तराखंड में एक बार फिर से 210 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ उत्तराखंड में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4849 पहुंच गया है। जिनमें से 3237 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि वर्तमान में 1459 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

अब तक 55 कोरोना संक्रमित मरीजों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा से 38 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट हो चुके हैं।

शाम 7:30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 2138 रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 210 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक प्रदेश में कुल 108488 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज भी 3875 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि आज हॉस्पिटल से 85 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
आज इन जिलों से आए इतने इतने मरीज
  • देहरादून से आज 65 मरीज सामने आए हैं। यहां आज 22 लोगों की ट्रेवस्टी दर्ज नहीं है। 30 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा एक व्यक्ति गुजरात एक जम्मू कश्मीर एक तमिलनाडु एक अहमदाबाद से लौटा है। इसके अलावा सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में भी 9 लोग संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए।
  • हरिद्वार से 52 मरीज पाए गए हैं। इनमें 7 लोग प्राइवेट लैब से पॉजिटिव पाए गए। यहां सभी लोग पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।
  • अल्मोड़ा जिले से आज पांच व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां सभी लोग संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण इसकी चपेट में आए।
  • चंपावत से दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जिनमें एक दिल्ली से लौटा और एक का ट्रैवल रिकॉर्ड नहीं है।
  • नैनीताल से आज 15 मरीज पाए गए हैं, जिनमें एक व्यक्ति दिल्ली से लौटा है, 10 व्यक्ति पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा चार अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
  • टिहरी जिले से आज 21 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 11 लोगों की प्राइवेट लैब में पाॅजीटिव रिपोर्ट आई है। इन लोगों में चार मुंबई से, तीन हैदराबाद से, एक फरीदाबाद से, 33 किर्गिस्तान से, एक दुबई, 3 कर्नाटक, दो दिल्ली  दो आबूधाबी, एक बर्लिन और एक ओमान से लौटा है।
  • उत्तरकाशी जिले से आज 16 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें एक बिहार से लौटा है, जबकि 15 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री में रिकॉर्ड नहीं है।
  • उधम सिंह नगर जिले से आज 34 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां से 17 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है। 6 लोग पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा एक जयपुर एक पुलवामा एक मुरादाबाद एक स्वास्थ्य कर्मी तीन बिजनौर एक राजस्थान एक सऊदी अरब एक बांग्लादेश से लौटा है और एक पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है।
हालांकि एक बड़ा सवाल यह भी है कि प्रदेश में कोरोना मरीजों को जारी होने वाली रिपोर्ट का इंतजार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि अब धीरे-धीरे यह आंकड़ा 11077 पर पहुंच गया है, जिनकी रिपोर्ट आनी शेष है। हालांकि प्रदेश के लिए राहत की बात यह है कि यहां 67.99 प्रतिशत रिकवरी की दर से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।
 कुल मिलाकर रोजाना 100 से अधिक या फिर 200 से अधिक मामले आने के कारण उत्तराखंड वासियों की चिंता बढ़नी लाजिमी है। हालांकि अब टेस्टिंग की संख्या बढ़ गई है तो जाहिर है कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी उसी हिसाब से बढ़ रही है। यही कारण है कि रिपोर्ट आने में भी देरी हो रही है, लेकिन पूर्व के 3 महीनों के दौरान टेस्टिंग की संख्या कम थी और उसी के अनुसार पॉजिटिव मरीज भी कम पाए जा रहे थे।
हालांकि तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना की चेन को तोड़ा जाना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने गत सप्ताह शनिवार और इतवार को 2 दिन का लाॅकडाउन कर दिया था। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में सरकार कोरोना से निपटने के लिए क्या नई रणनीति बनाती है।
20200721 195645
20200721 200300
Next Post

दुःखद : लद्दाख में शहीद हुए देव बहादुर का पार्थिव शरीर पहुंचा ऊधमसिंहनगर। गमगीन हुआ माहौल

ऊधमसिंहनगर। लद्दाख में शहीद हुए ऊधमसिंहनगर के किच्छा गौरीकला निवासी देव बहादुर का पार्थिव शरीर आज सुबह ऊधमसिंहनगर पहुंच गया है। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, क्षेत्रवासियों का अश्रु धाराओं के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए उनके काफिले के […]
20200722 104303

यह भी पढ़े