बड़ी खबर corona : आज फिर 259 मामले। उधमसिंहनगर जिले में शतक पार - Mukhyadhara

बड़ी खबर corona : आज फिर 259 मामले। उधमसिंहनगर जिले में शतक पार

admin 2
covid 19 1

देहरादून। आज प्रदेश में 259 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। आज उधम सिंह नगर जिले में कोरोना आंकड़ों ने शतक पार कर दिया। इस प्रकार अब वर्तमान में 2759 मामले हो गए हैं। अब तक 70 पॉजिटिव लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है, जबकि 38 संक्रमित लोग राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

इस प्रकार प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6587 पहुंच गई है, जिनमें से 3720 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

आज शाम को 7:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 3845 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 259 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। आज 45 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा आज 3647 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि अब तक 134376 लोगों के सैंपल की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। हालांकि अभी भी 5732 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।

आज सर्वाधिक मामले उधम सिंह नगर जिले से पाए गए हैं, जहां कुल 108 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा नैनीताल जिले से 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देहरादून से 33 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा अल्मोड़ा से 10, बागेश्वर से एक व्यक्ति, चमोली से दो, चंपावत से 5 लोगों को कोरोना संक्रमण पाया गया है। हरिद्वार जिले से आज 42 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और टिहरी गढ़वाल से आज 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर घटकर अब 56.47% पर आ गई है।

20200728 194259

20200728 194834

यह भी पढ़ें: पौड़ी गढ़वाल के लिए दु:खद खबर : थलीसैंण क्षेत्र के जवान की जम्मू कश्मीर में आकस्मिक निधन। शोक की लहर

Next Post

पॉलिटिकल : इस भाजपा विधायक को अनुशासनहीनता पर कारण बताओ नोटिस

देहरादून। झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल द्वारा गत कुछ माह से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व अशोभनीय व्यवहार करने व पार्टी से हट कर संगठन जैसी व्यक्तिगत गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गम्भीरता से […]
deshraj karanwal mla

यह भी पढ़े