उत्तराखंड में कोरोना आंकड़ा पहुंचा 1085 पर। आज 42 मामले - Mukhyadhara

उत्तराखंड में कोरोना आंकड़ा पहुंचा 1085 पर। आज 42 मामले

admin
test kits 2

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज प्रदेश में 42 मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अब तक उत्तराखंड में 1085 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि अब तक 282 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
शाम आठ बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 19 मरीज पाए गए हैं। इससे पहले दोपहर के बुलेटिन में 23 संक्रमित लोग सामने आए थे। अब प्रदेश में कोरोना आंकड़ा 1085 पहुंच गया है।
सर्वाधिक लोग आज नैनीताल जनपद से सामने आए हैं। यह सभी लोग मुंबई से लौटे हैं। इसके अलावा दो लोग चमोली में पाए गए हैं, जो दिल्ली से लौटे हैं। पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया, वह मुंबई से लौटा है। ऊधमसिंहनगर में भी एक व्यक्ति संक्रमित आया है, वह थाणे महाराष्ट्र से लौटा है। इसके अलावा एक व्यक्ति देहरादून में पॉजीटिव पाया गया है, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।
इससे पहले दोपहर को हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज हरिद्वार जनपद में नौ मामले पाए गए थे। आठ मामले देहरादून से, चमोली से चार पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल जनपद में एक-एक पॉजीटिव मामले सामने आए थे।
उत्तराखंड में आज प्रदेश में २३ लोग स्वस्थ हुए। अब तक आठ लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है। इस प्रकार तक प्रदेश में अब 798 एक्टिव मामले हैं। आज 1029 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 1128 सेंपल आज टेस्ट के लिए भेजे गए। अब तक उत्तराखंड में कुल 25385 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
हालांकि जिन मरीजों की टेस्टिंग के लिए सेंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने में हो रही देरी से सेंपल की रिपोर्ट जारी करने में प्रतिदिन वेटिंग बढ़ती जा रही है। अब तक 7004 लोगों की रिपार्ट आनी शेष है। कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट प्रदेश में 24.30 प्रतिशत है।
देहरादून के एक निजी हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा दून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, लेकिन रिपोर्ट आने से पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी। वह हार्ट सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। देहरादून के सीएमओ बीसी रमोला ने इसकी पुष्टि की है।

20200603 201235

hb

Next Post

ब्रेकिंग corona uttarakhand : आज 60 नए कोरोना पॉजीटिव। 1145 पहुंची संख्या

देहरादून। आज uttarakhand में 60 corona positive पाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 34 जनपद से सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1145 पहुंच गया है। हालांकि अब तक 286 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आज पाए […]
corona virus in uttarakhand total positvie mukhyadhara

यह भी पढ़े