बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज 124 संक्रमित। देहरादून से एक पैरामिलिट्री स्टाफ भी पॉजिटिव - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज 124 संक्रमित। देहरादून से एक पैरामिलिट्री स्टाफ भी पॉजिटिव

admin
uttarakhand health sankramit
uttarakhand sankramit mamle

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज प्रदेश में 124 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2301 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 1450 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद अब प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 851 संक्रमित भर्ती हैं।
आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 23 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे पहले दोपहर के हैल्थ बुलेटिन में 101 मामले आए थे।
आज इन जिलों में आए इतने मामले

  • देहरादून जनपद से 34 मामले सामने आए हैं। देहरादून से एक व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन वह पैरामिलिट्री का स्टाफ है।
  • टिहरी जनपद से 24 मरीज पाए गए हैं।
  • ऊधमसिंहनगर जिले से 12 मरीज पाए गए।
  • उत्तरकाशी जनपद से 15 संक्रमित सामने आए हैं।
  • अल्मोड़ा जनपद से 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।  जिनमें से 5 लोग दिल्ली एनसीआर से लौटे हैं।
  • चमोली जिले से सात मरीज पाए गए हैं।
  • हरिद्वार से 5 पॉजीटिव पाए गए है।
  • पौड़ी गढ़वाल से दो लोगों में संक्रमण पाया गया।
  • रुद्रप्रयाग जनपद से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • बागेश्वर में 5 मरीज पाए गए हैं। जिनमें तीन दिल्ली से एक गुरुग्राम से और एक गौतमबुधनगर उत्तर प्रदेश से लौटा है।
  • नैनीताल जनपद से 5 मामले सामने आए हैं। यह सभी लोग दिल्ली से आए हैं।

अब तक प्रदेश में 45133 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 4308 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 62.93 प्रतिशत है, जिसके मुताबिक अब तक 1450 मरीज इस बीमारी को मात देकर अपने घर जा चुके हैं।
इसके अलावा अब तक प्रदेश में 27 सक्रमित लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के चलते अस्पतालों में भर्ती कराये गए थे। इसके अलावा 15 संक्रमित लोग अन्य प्रदेशों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।

IMG 20200620 WA0039

20200620 151024

Next Post

इस बार हरिद्वार, ऋषिकेश और नीलकंठ में नहीं दिखाई देंगे भोले भक्त। कांवड़ यात्रा स्थगन पर तीन राज्यों की सहमति

देहरादून। कोविड-19 के चलते इस वर्ष कांवड़ यात्रा नहीं होगी। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार ने यात्रा को स्थगित करने का यह फैसला सामूहिक तौर पर लिया है। शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र […]
canwar yatra haridwar neelkanth

यह भी पढ़े