बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आज corona का बम ब्लास्ट। पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आज 451 नए पॉजिटिव - Mukhyadhara

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आज corona का बम ब्लास्ट। पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आज 451 नए पॉजिटिव

admin 1
covid 19

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना का बम ब्लास्ट हो गया है। आज एक साथ 451 मामले सामने आने के बाद प्रदेशवासियों की चिंता बढ़ गई है। आज के आंकड़ों ने अब तक के करीब 4 महीनों के आंकड़ों को ध्वस्त कर दिया है। आज मुख्यतः चार जनपदों में कोरोना बम फूटा है, जिनमें हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून शामिल हैं।

इस प्रकार अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ते हुए 1856 हो गई है, जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा प्रदेश में 5300 पर पहुंच गया है। जिनमें से 3349 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

अब तक प्रदेश में 57 पॉजिटिव लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है, जबकि 38 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

आज इन जिलों से पाए गए इतने मरीज

  • आज सर्वाधिक हरिद्वार जनपद से अकेले 204 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इन आंकड़ों को देखकर जनपदवासियों की चिंता बढ़ने लाजिमी है। इन मरीजों में 35 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है, जबकि 169 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने के कारण संक्रमण की चपेट में आए हैं।
  • दूसरे नंबर पर आज उधम सिंह नगर जनपद रहा। यहां से 98 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। यहां से 47 लोगों का ट्रैवल डाटा उपलब्ध नहीं है, जबकि 51 लोग पॉजिटिव मरीजों की संपर्क में आए थे।
  • नैनीताल जिले से आज 70 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 44 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री पता नहीं है, जबकि 29 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने के कारण इस बीमारी की चपेट में आए।
  • देहरादून जिले से 48 मरीज पाए गए हैं, जिनमें 5 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है, जबकि 38 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे।
  • अल्मोड़ा जिले में आज 4 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिनमें 2 स्वास्थ्य कर्मी और राजस्व अधिकारी भी शामिल है। इसके अलावा दो लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री बरेली से लौटने की बात दर्ज है।
  • पौड़ी गढ़वाल से भी आज 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री में रिकॉर्ड नहीं है।
  • पिथौरागढ़ जिले से आज पांच व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी एसएसबी के जवान हैं और जम्मू और कश्मीर से लौटे हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से आज 11 लोगों में कोरोना पाया गया है। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री मौजूद नहीं है।
  • उत्तरकाशी जिले से आज 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें एक व्यक्ति पॉजिटिव के संपर्क में आया था, जबकि 8 लोगों की ट्रेवल का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

इस प्रकार अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 5300 पहुंच गया है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर अब घटते हुए 65.17% पर आ गया है। जिसके हिसाब से 3349 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

शाम 8:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 3740 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई, जबकि इनमें 451 लोगों की रिपोर्ट आई है। आज विभिन्न अस्पतालों से 52 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। आज 2966 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल 112210 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि आज रिपोर्ट का इंतजार करने वालों का आंकड़ा घटते हुए 10,000 से नीचे आ गया है और अभी भी 9579 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

बहरहाल आज 451 मामले जिस प्रकार से एक ही दिन में आए हैं, इन आंकड़ों ने अब तक के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज तक किसी भी दिन इतने सारे मरीज एक दिवस में नहीं आए थे। इन आंकड़ों से स्वास्थ्य विभाग से लेकर पूरी सरकार तक की चिंता बढ़ गई है, जबकि प्रदेशवासियों की समस्या भी बढ़ गई है। हालांकि गत सप्ताह प्रदेश सरकार ने शनिवार और इतवार को कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन किया था। आज इतनी अधिक संख्या में मरीजों के पाए जाने के बाद अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए क्या नई रणनीति अपनाती है!!

20200722 201500

20200722 202421

Next Post

हरिद्वार में निर्धारित समय पर होगा कुम्भ मेले का आयोजन : सीएम

मान्यताओं एवं परम्पराओं का रखा जायेगा ध्यान अखाड़ा परिषद द्वारा कुम्भ मेले के आयोजन में दिये जा रहे सहयोग के लिए जताया आभार सभी अखाड़ों को आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये ग्रांट के रूप में उपलब्ध करायी जायेगी धनराशि अखाड़ों के […]
FB IMG 1595436353410

यह भी पढ़े