corona अपडेट उत्तराखंड : आज 68 मामले। कुल 1153 पहुंचा आंकड़ा। 297 हो चुके हैं स्वस्थ - Mukhyadhara

corona अपडेट उत्तराखंड : आज 68 मामले। कुल 1153 पहुंचा आंकड़ा। 297 हो चुके हैं स्वस्थ

admin
images 28

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज उत्तराखंड में 68 corona positive पाए गए हैं। अकेले देहरादून में आज 35 लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है।
शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल आठ नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन में 60 लोगों संक्रमित पाए गए थे।

आज इन जिलों में पाए गए corona positive मामले:-
नैनीताल जनपद में आज 10 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
देहरादून में 35 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें एक व्यक्ति सब्जी मंडी देहरादून से है, जो पॉजीटिव के संपर्क में आया था।
टिहरी में 10 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
पौड़ी गढ़वाल में 4 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
चंपावत में तीन लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। जिनमें दो महाराष्ट्र से, जबकि एक की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।
ऊधमसिंहनगर में एक व्यक्ति पाया गया है, जो महाराष्ट्र से लौटा है।
बागेश्वर के दो लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें से एक मुंबई से लौटा, जबकि एक व्यक्ति गुजरात से आया है।
अल्मोड़ा का एक व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। वह दिल्ली एनसीआर से लौटा है।
इसके अलावा एक व्यक्ति की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में corona positive आई है।
इस प्रकार अब उत्तराखंड में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1153 पहुंच गई है। हालांकि अब तक 297 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है। अब प्रदेश में 844 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा दस लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते प्रदेश में मौत हो चुकी है। अब तक पांच लोग अन्य राज्यों में माइग्रेट भी कर चुके हैं।
अब तक कुल 26093 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके अलावा अभी भी लगभग 6920 से सेंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आज भी 571 सेंपल जांच के लिए भेजे गए। यहां corona मरीजों की रिकवरी दर 24.63 प्रतिशत है।

IMG 20200604 WA0026

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री से उत्तराखंड के दायित्वधारियों को बर्खास्त करने की मांग। कोरोना संकट को देखते हुए दिया सुझाव

Next Post

मोबाइल टावर के कारण जूझ रहे आराकोट बंगाण क्षेत्रवासी। जियो टावर लगाने की मांग

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के हिमाचल की सीमा से लगे आराकोट बंगाण क्षेत्र की जनता काफी लम्बे समय से मोबाइल टावर लगाने की मांग करती आ रही है, जो अब सामाजिक कार्यकर्ता मन मोहन सिंह चौहान ने […]
images 37

यह भी पढ़े