कोरोना अपडेट : आज 26 पाॅजीटिव। कुल 1845 में से ठीक हुए 1189 - Mukhyadhara

कोरोना अपडेट : आज 26 पाॅजीटिव। कुल 1845 में से ठीक हुए 1189

admin
covid 19 mukhyadhara
मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज 26 संक्रमित मामले सामने आए हैं। आज सर्वाधिक देहरादून जनपद से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार कोरोना संक्रमितों का आंकड़़ा 1845 पहुंच गया है, जिनमें से करीब 64.44% मरीज ठीक होकर मरीज अपने घर जा चुके हैं।
आज दस जिलों से 26 मामले सामने आए हैं। आज शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में  देहरादून जनपद से 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उत्तरकाशी से एक व्यक्ति और हरिद्वार जनपद से दो लोगों में कोरोना पॉजिटिव आया है।
इससे पहले दोपहर को टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल एवं रुद्रप्रयाग जनपद से तीन-तीन मरीज सामने आए थे। पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपद से दो-दो मरीज संक्रमित पाए गए। इसके अलावा अल्मोड़ा से आज एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आज प्रदेश में 26 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब कुल मरीजों का आंकड़ा 1845 हो गया है। हालांकि इनमें से 1189 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में 24 लोगों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो चुकी है।
 अब तक प्रदेश 38643 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज भी 1021 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा और 1229 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए।
अब तक प्रदेश से 9 लोग माइग्रेट होकर अन्य प्रदेशों को जा चुके हैं। अभी भी 4686 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
इसके अलावा प्रदेश में अब तक करीब 64.44% की दर से कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इन आंकड़ों को प्रदेश के लिए बेहतर माना जा रहा है। ऐसे में अब विभिन्न अस्पतालों में 656 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
20200615 211326
Screenshot 20200615 151742 Drive 768x1026 1
Next Post

बड़ी खबर : आज 67 कोरोना पाॅजीटिव। कुल 1912/ स्वस्थ हुए 63 फीसदी

देहरादून। आज 67 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस संक्रमितों का आंकड़ा 1912 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 63% लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आज  इन जिलों से पाए गए संक्रमित देहरादून से 12 लोगों […]
20200616 140505

यह भी पढ़े